बारां में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल, बारां नगर की संगठनात्मक बैठक मंगलवार रात्रि शहर के झालावाड़ रोड स्थित तेल फैक्ट्री के एक कंप्यूटर सेंटर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी अखंड भारत संकल्प दिवस के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया।

बैठक का मार्गदर्शन विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री वीरेन्द्र सिंह हाड़ा ने किया, जबकि अध्यक्षता विहिप नगर अध्यक्ष मितेश कोहली ने की। इस दौरान भारत की सनातन सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता, सामाजिक समरसता तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया कि वे समाज में सेवा, संस्कार, संगठन और राष्ट्रभाव को सशक्त बनाने के लिए जन-जागरण के कार्यों को गति दें तथा अधिक से अधिक लोगों को आगामी कार्यक्रम से जोड़ें। साथ ही, अखंड भारत संकल्प दिवस के सफल आयोजन के लिए विभिन्न दायित्वों का निर्धारण करते हुए नगर की सभी खंड बस्तियों तक संगठन के संपर्क और जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने की योजना बनाई गई।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने समाज में राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक गौरव एवं संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। प्रचार-प्रसार प्रमुख रामलखन यादव ने बताया कि बैठक में जिला धर्माचार्य प्रमुख सीताराम सोनी, बजरंग दल जिला सहसंयोजक वैभव नागर, जिला सहसंयोजक गौरव, जिला सुरक्षा प्रमुख पराग वारा, नगर अध्यक्ष मितेश कोहली, नगर मंत्री प्रदीप शर्मा, नगर उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, नगर संयोजक सनी सोनी, नगर सहसंयोजक योगेश, नगर सुरक्षा प्रमुख सुनील राठौर, नगर सह मंत्री रिंकू सेन, नगर सह सुरक्षा प्रमुख मनीष चौधरी, नगर सह प्रचार प्रमुख क्रिश कुमार, दीनदयाल, निलेश सहित नगर एवं जिला स्तर के अनेक दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी अखंड भारत संकल्प दिवस को भव्य एवं सफल बनाने तथा सेवा, संगठन और सांस्कृतिक जागरण के कार्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story