बारां/मांगरोल। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की गौरवशाली 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर, मांगरोल में विद्यालय प्रबंध समिति की योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने और व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य शंभू पालीवाल ने बताया कि इस अभियान में विद्यालय के आचार्य-दीदी, प्रबंध समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अभिभावक एवं समाज के प्रबुद्ध नागरिक सक्रिय सहभागिता करेंगे।

बैठक के मुख्य वक्ता सुप्रसिद्ध गीतकार ओम सोनी ‘मधुर’ ने कहा कि “वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय चेतना का उद्घोष, स्वतंत्रता संग्राम का प्रेरणामंत्र और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण का अमर प्रतीक है।”

उन्होंने कहा कि महाकवि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह राष्ट्रगीत स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लाखों देशभक्तों की प्रेरणा बना और आज भी प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रभक्ति का भाव जागृत करता है।

बैठक की अध्यक्षता विद्या भारती बारां के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार राठौर ने की। इस अवसर पर जिला सचिव राजेंद्र शर्मा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर केवल विद्यालयों में ही नहीं, बल्कि नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी व्यापक जनसहभागिता के साथ सामूहिक वंदे मातरम् गायन आयोजित किया जाएगा।

बैठक में समिति अध्यक्ष प्रेमचंद सोनी, सचिव हरिओम शर्मा, देवेंद्र प्रजापत, चंद्रप्रकाश शर्मा एवं हरिओम गालव सहित प्रबंध समिति के सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न दायित्वों का निर्धारण भी किया गया। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150वीं वर्षगांठ आयोजन को लेकर हुई यह बैठक आगामी कार्यक्रम की तैयारियों को गति देने वाली रही।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story