उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति: 28 फरवरी तक करें आवेदन

राजेंद्र शर्मा, बारां। वर्तमान में उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत सत्र 2025-26 के छात्रवृत्ति आवेदन करने की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी है। जिले में अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि निर्धारित तिथि से पूर्व अपना छात्रवृत्ति आवेदन ऑनलाइन करवाए।

जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी शुभम नागर ने बताया कि:

सत्र 2024-25 के आवेदन संस्थान तथा विद्यार्थी के स्तर पर लंबित है।

उन्हें आगामी 10 दिवस में जिला कार्यालय बारां में भिजवाया जाना सुनिश्चित करे जिससे आगे की कार्यवाही की जा सके।

ग्राम उत्थान शिविर: आमजन को राहत व संबल

बारां, 10 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा निर्देशानुसार जिले में प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर एक दिवसीय विशेष ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन 23 जनवरी से 9 फरवरी तक किया गया। शिविरों में अधिक से अधिक कृषकों एवं पशुपालकों की सहभागिता रही।

शिविरों में दी गई विभिन्न स्वीकृतियां और सेवाएं:

कृषि के लिए तारबंदी, डिग्गी एवं फार्म पॉन्ड निर्माण, पाइप लाइन व अन्य स्वीकृतियां।

बैलों से खेती योजना में प्रोत्साहन राशि की स्वीकृतियां, ड्रिप-फव्वारा, सौर पंप, सॉयल हेल्थ कार्ड इत्यादि स्वीकृतियां।

किसान क्रेडिट कार्ड, सहकारी ऋण, गोदामों, कृषि उपकरण के आवेदन प्राप्ति।

पशुओं का बीमा पंजीकरण, टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान।

स्वामित्व कार्ड वितरण एवं सहकारी सदस्यता आवेदन।

महिला स्वयं सहायता समूह ऋण आवेदन एवं सहकारी बैंक खाता खोलना।

युवा स्वरोजगार एवं पीएम सूर्य घर योजना पंजीकरण।

प्रत्येक गिरदावर वृत पर कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, उर्जा, उद्योग, आपदा प्रबन्धन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग सहित संबंधित विभागों की सहभागिता रही।

लाभार्थी और उनकी सफलता की कहानियां

फव्वारा पाइपलाइन के लिए मिला अनुदान

पंचायत समिति सभागार अटरू में शिविर में किसान लेखराज साल्वी पुत्र देवकीनन्दन निवासी अटरु ने बताया कि: "वह वर्षाें से क्यारी प्रणाली से खेती कर रहा था, जिससे पानी की अधिक खपत होती तथा मेड़ बांधने में भी परेशानी होती थी।"

समस्या के समाधान के लिए कृषि पर्यवेक्षक मोनिका मीणा ने उसे सरकार द्वारा संचालित ड्रॉप मोर ड्रॉप योजना के तहत 50 प्रतिशत अनुदान की जानकारी दी। उसने शिविर में उपस्थित होकर कृषि पर्यवेक्षक की सहायता से फव्वारा पाइपलाइन खरीदने में राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले अनुदान के लिए ई-मित्र से आवेदन किया। जिस पर सहायक शिविर प्रभारी सहायक विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश गुप्ता तथा सहायक कृषि अधिकारी नरेश कुमार मीणा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए किसान की अनुदान के लिए स्वीकृति जारी करवाने में सहायता प्रदान की।

मूलचंद को मिला खेत तलाई योजना का लाभ

किसान मूलचंद पुत्र घासी लाल बैरवा निवासी लकडाई ने बताया कि ग्राम पंचायत नाहरगढ़ में आयोजित शिविर में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा शिविर के दौरान ही त्वरित कार्यवाही करते हुए उसे कृषि विभाग के द्वारा खेत तलाई खुदाई योजना का लाभ दिया गया। उसने शिविरों से आमजन को मिलने वाले लाभ के लिए मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे शिविरों की सराहना की।

शिविर में मिला तारबन्दी योजना का लाभ

पवन नागर पुत्र रमेशचन्द धाकड निवासी नाहरगढ़ ने बताया कि उसके खेत में जंगली जानवरों द्वारा फसल नष्ट कर दी जाती थी। शिविर में कृषि विभाग के अधिकारियों ने शिविर के दौरान ही त्वरित कार्यवाही कर उसे कृषि विभाग के द्वारा तारबंदी की योजना का लाभ दिया गया।

शिविर में मिला आवासीय पट्टे का लाभ

ग्रामवासी प्रेमनारायण पुत्र देवीलाल नागर व लोकेश कुमार पुत्र मदनलाल धाकड़ निवासी कलमण्ड़ा ने बताया कि: "उनके पैतृक आवास का पट्टा नहीं था। जिसके कारण उनको सरकारी ऋण का लाभ नहीं मिल पा रहा था।"

उन दोनों द्वारा शिविर में उपस्थित होकर पट्टे के लिए आवेदन किया गया। जिस पर शिविर प्रभारी व सहायक शिविर प्रभारी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए स्वामित्व योजना अंतर्गत प्रार्थियों को पट्टा व प्रॉपर्टी पार्सल दिलवाया गया। समस्या का समाधान होने पर सभी ने मुख्यमंत्री और प्रशासन का आभार जताया।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story