मुख्य अतिथि का आगमन एवं स्वागत

सिख समुदाय के द्वारा तहसील किशनगंज के ग्राम बरूनी में बनवाए गए गुरूद्वारा साहिब जी में जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया द्वारा रविवार को मुख्य अतिथि के रूप में अपनी हाजिरी लगाई। सिख समाज द्वारा ग्राम बरूनी में गुरूद्वारा साहिब जी की स्थापना करवाई गई है।

  • इसके निमित्त गुरूद्वारा में गुरूसिंह जी सभा का समापन श्री अखण्ड साहिब एवं दरबार साहिब की इमारत उद्घाटन व लंगर का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
  • जिसमें जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया बतौर मुख्य अतिथि पहुंची।
  • जहां पर सिख समाज द्वारा उनका स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत, सम्मान किया गया।






श्रद्धा और सेवा का संगम

श्रीमती उर्मिला जैन भाया द्वारा इस दौरान नवनिर्मित गुरूद्वारा साहिब जी में ढोक लगाई तथा लंगर कार्यक्रम में अपने हाथों से आगन्तुक श्रद्वालुओं को प्रसाद परोसा। उन्होंने लंगर प्रसादी ग्रहण की और गुरूद्वारा साहिब जी में आयोजित कीर्तन में भाग लिया।


उपस्थित गणमान्य नागरिक

इस दौरान बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे:

  • किशनगंज के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महावीर बैरवा
  • इत्यादि अन्य गणमान्य नागरिक

सिख समुदाय द्वारा तहसील किशनगंज के ग्राम बरूनी में बनवाए गए गुरूद्वारा साहिब जी में जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया द्वारा रविवार को मुख्य अतिथि के रूप में अपनी हाजिरी लगाई।

Updated On
Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story