यूजीसी के खिलाफ बारां में वैश्य महासम्मेलन की वाहन रैली 8 फरवरी को
स्वर्ण सेना व समता आंदोलन के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने यूजीसी बिल को छात्र हितों के खिलाफ बताकर सहयोग की अपील की।

बारां के श्री राम स्टेडियम में यूजीसी के खिलाफ प्रस्तावित वाहन रैली की तैयारियों को लेकर वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने समर्थन की घोषणा की।
बारां। यूजीसी के खिलाफ देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में स्वर्ण सेना व समता आंदोलन द्वारा आयोजित रविवार 8 फरवरी को विशाल दुपहिया वाहन रैली को अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने भी अपना नैतिक समर्थन दिया है।
वैश्य महासम्मेलन के प्रमुख पदाधिकारियों की अपील
अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने शेयरचैट जिले के सभी वैश्य बंधु, युवा छात्र और महिलाओ को अपने दो पहिया वाहन के साथ रैली में सहयोग देने की अपील की है। समर्थन देने वालों में प्रमुख रूप से शामिल हैं:
- जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार विजय, महामंत्री सुरेश गोयल
- प्रदेश उपाध्यक्ष ललित मोहन खंडेलवाल व यशभानु कुमार जैन
- युवा अध्यक्ष भानु कुमार पोरवाल, महामंत्री आनंद बंसल
- महिला अध्यक्ष नीतू गुप्ता, महामंत्री शिल्पा ठाकुरिया
- अग्रवाल, खंडेलवाल, विजयवर्गीय, पोरवाल, ओसवाल, चित्तौड़ा, महेश्वरी, दिगंबर व श्वेतांबर जैन वैश्य समाज के सभी प्रमुख पदाधिकारी
रैली का विवरण और विरोध का कारण
8 फरवरी को शहर के श्री राम स्टेडियम से यह विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी। यूजीसी काला कानून के खिलाफ आयोजित इस रैली में वैश्य समाज के बंधु, युवा, छात्र-छात्राएं और महिलाएं बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
वैश्य पदाधिकारियों का तीखा वक्तव्य
वैश्य पदाधिकारियों ने सरकारों की नीतियों और सामान्य वर्ग की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा:
"लगातार सवर्ण समाज के साथ सभी सरकारों में सौतेला व्यवहार किया है। वर्तमान बजट में सामान्य वर्ग के हित में कोई राशि जारी नहीं की गई। 70 साल का आरक्षण का अभिशाप भोग रहे सामान्य वर्ग के युवा बेरोजगारी के कगार पर मजदूरी करने को मजबूर है। अच्छी शिक्षा के बावजूद भी सरकारी नौकरियों से वंचित है। सब कुछ बर्दाश्त करते हुए भी केंद्र सरकार द्वारा जो यूजीसी बिल लाया गया है, वह छात्रों के हितों के खिलाफ है। अगर इतने देश के बाद भी देश में जातिवाद समाप्त नहीं होता है तो इसके लिए सामान्य वर्ग कहीं दोषी नहीं है।"

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
