बारां जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नशा विनाश’ के तहत पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। कवाई थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने दो युवकों को 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक और दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर नशे के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है।

पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से जिलेभर में विशेष निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के सुपरवीजन और पुलिस उप अधीक्षक अटरू रामानन्द यादव के नेतृत्व में कवाई थाना प्रभारी राजपाल सिंह तंवर अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। गश्त के दौरान सालपुरा स्टेशन के मुख्य गेट के पास एक दुकान के बाहर बैठे दो संदिग्ध व्यक्तियों पर पुलिस की नजर पड़ी।

पुलिस द्वारा पूछताछ एवं नियमानुसार तलाशी लेने पर पहले आरोपी मंगल पुत्र कप्पन बागरिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी कागिया कश्मीर थाना फागी जिला जयपुर ग्रामीण के कब्जे से 100 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। वहीं दूसरे आरोपी शंकर पुत्र जगदीश बागरिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी भोजपुरा थाना फागी जिला जयपुर ग्रामीण के पास से भी 100 ग्राम स्मैक मिली। दोनों के कब्जे से कुल 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए।

इस संबंध में पुलिस थाना कवाई पर प्रकरण संख्या 226/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण का अनुसंधान पुलिस थाना अटरू के थानाधिकारी अशोक कुमार को सौंपा गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे यह स्मैक जयपुर में WTP के पीछे रहने वाले बनवारी सांसी के कहने पर छीपाबड़ौद क्षेत्र में सब्जी की दुकान के पास मुंह ढके हुए एक अज्ञात व्यक्ति से लेकर जयपुर पहुंचाने वाले थे।

पुलिस टीम अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ‘ऑपरेशन नशा विनाश’ के तहत ऐसी कार्रवाइयां आगे भी लगातार जारी रहेंगी। यह कार्रवाई न केवल तस्करों के लिए सख्त संदेश है, बल्कि समाज को नशे से मुक्त करने की दिशा में एक मजबूत कदम भी है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story