भोपाल में थ्रो बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की आवश्यक जनरल बॉडी मीटिंग में देशभर में थ्रो बॉल खेल को और मजबूत बनाने तथा राज्य संघों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक टीटी स्टेडियम, भोपाल, मप्र शासन में खेल एवं सहकारिता मंत्री और टीएफआई अध्यक्ष विश्वास सारंग की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

टीएफआई के महासचिव नरेश मान ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए विश्वास सारंग ने कहा कि अन्य खेलों के साथ-साथ थ्रो बॉल खेल भी दिन-प्रतिदिन विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य संघों का थोड़ा और सहयोग बढ़े तो निश्चित रूप से वह समय दूर नहीं रहेगा, जब थ्रो बॉल खेल की पहचान भी पूरे देश में होने लगेगी।

बैठक में टीएफआई सचिव नरेश मान ने कहा कि प्रत्येक राज्य थ्रो बॉल संघ अपने जिलों में जिला संघों और राज्य संघ का पंजीयन सहकार विभाग में कराएं, ताकि भारत सरकार के खेल मंत्रालय की पूर्तियों में आगे बढ़ा जा सके।

राजस्थान थ्रो बॉल संघ के सचिव एवं टीएफआई के चेयरमैन कमल गोस्वामी ने कहा कि थ्रो बॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों की सुविधाओं और बेहतर आयोजन के लिए राज्य संघ एक परिवार के रूप में काम करें। उन्होंने कहा कि इससे थ्रो बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया को और मजबूती मिलेगी।

बैठक में टीएफआई के कोषाध्यक्ष टी बालाविनायकम तमिलनाडू, जगनमोहन गौड हैदराबाद, पांडेचेरी यूपी, वेस्ट बंगाल, कैरला, हरियाणा, उड़ीसा, उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र के सचिव एवं अध्यक्ष, एक्ज्यूकेटिव मेंबर तथा थ्रो बॉल खेल एक्सपर्ट सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में राज्य संघों के समन्वय, पंजीयन और खिलाड़ियों की सुविधाओं के साथ राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर आयोजन को लेकर दिशा तय करने पर जोर रहा।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story