बारां। शहर के गणेश कॉलोनी कोटा रोड स्थित श्री महाकाल मंदिर में हुई सिलसिलेवार चोरी की वारदातों का आखिरकार पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मंदिर की दानपेटी से नकदी और बहुमूल्य धातु सामग्री चोरी होने की इस घटना ने क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल पैदा कर दिया था, जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि 21 दिसंबर 2025 को फरियादी गजेन्द्र सिंह पुत्र भंवरसिंह जाति राजपूत, उम्र 27 वर्ष, निवासी गणेश कॉलोनी कोटा रोड बारां ने थाना कोतवाली बारां में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार, उनके मकान के पास स्थित श्री महाकाल मंदिर से 21 नवंबर 2025 को दिनदहाड़े अज्ञात व्यक्ति द्वारा दानपेटी, जिसमें करीब 25 हजार रुपये थे, चोरी कर ली गई। इसके साथ ही लगभग चार किलोग्राम वजनी पीतल का घंटा, पीतल का त्रिशूल, दो बड़ी और दो छोटी पीतल की थालियां जिनका वजन करीब ढाई किलोग्राम था, तथा तांबे के बड़े और छोटे कुल आठ लोटे भी चोरी कर लिए गए।

इसी क्रम में 18 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब एक बजे एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर में प्रवेश कर शिवजी पर स्थापित तांबे के शेषनाग, जिसका वजन करीब डेढ़ किलोग्राम था, चोरी कर लिया। इन घटनाओं को लेकर थाना कोतवाली बारां में प्रकरण संख्या 680/2025 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के सुपरवीजन में, वृताधिकारी वृत बारां हरीराम सोनी के निर्देशन तथा योगेश चौहान पु.नि. थानाधिकारी थाना कोतवाली बारां के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने 24 दिसंबर 2025 को संदिग्ध आरिफ हुसैन पुत्र जाहिद हुसैन जाति मुसलमान, उम्र 40 वर्ष, निवासी मदरसा गली श्रमिक कॉलोनी बारां को डिटेन कर गहन पूछताछ की। पूछताछ में आरिफ हुसैन ने मंदिर से चोरी करना स्वीकार कर लिया।

जांच के दौरान चोरी का माल खरीदने वाले संजय पुत्र शम्भुदयाल जाति वाल्मिकी, उम्र 35 वर्ष, निवासी मुरली जी के मंदिर के पास शाहबाद वार्ड बारां को भी डिटेन किया गया। अनुसंधान के बाद संजय के कब्जे से चोरी गया माल मशरूका बरामद कर लिया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना कोतवाली बारां की टीम में योगेश चौहान पु.नि. थानाधिकारी, जमनालाल सहायक उप निरीक्षक, हरिओम हैड कांस्टेबल और राकेश कांस्टेबल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा की गई इस सफल कार्रवाई से न केवल मंदिर चोरी की गुत्थी सुलझी है, बल्कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन का विश्वास भी मजबूत हुआ है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story