राज्य निर्वाचन विभाग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला कलक्टर तथा शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिले के समस्त उच्च माध्यमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) का पुनर्गठन किया जा रहा है। इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुंदलक में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों की भागीदारी के साथ निर्वाचन साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके साथ ही कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के बीच चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से ईएलसी की नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। चुनाव में छात्रा कुमकुम मीणा को अध्यक्ष तथा हर्षिता मीणा को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं 18 सक्रिय कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया। इसके अतिरिक्त कक्षा 9 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों को ईएलसी का सदस्य घोषित किया गया।

कार्यवाहक प्रधानाचार्य दलेर मेहरा ने ईएलसी सदस्यों को मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि समय-समय पर होने वाली निर्वाचन प्रक्रिया में अपने आसपास, परिवार और ग्राम के आमजन को मतदान के लिए प्रेरित करना प्रत्येक जागरूक नागरिक का दायित्व है। वहीं ईएलसी प्रभारी अमित भार्गव ने विद्यार्थियों को मतदान का संकल्प दिलाते हुए कहा कि युवाओं का जोश और आत्मविश्वास लोकतंत्र को गति प्रदान करता है। उन्होंने 17 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं को मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए निर्धारित चार आधार तिथियों 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर की जानकारी दी।

अमित भार्गव ने विद्यार्थियों को घर बैठे ईसीआई नेट ऐप, वोटर हेल्पलाइन ऐप तथा निर्वाचन आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल अवजमतेण्मबपण्हवअण्पद पर फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में पंजीयन की प्रक्रिया भी समझाई। साथ ही विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने संपर्क में आने वाले 17 वर्ष एवं 18 प्लस आयु वर्ग के युवा नव मतदाताओं को ऑनलाइन आवेदन की जानकारी दें और उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए प्रेरित करें।

ईएलसी की सहायक प्रभारी मंजू राठौर ने विद्यार्थियों को शिविरा कैलेंडर के अनुसार शैक्षणिक सत्र के दौरान आयोजित की जाने वाली स्वीप गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर व्याख्याता अनीता मीणा, वरिष्ठ अध्यापिका कल्पना शर्मा, नवल किशोर शर्मा, अध्यापक लक्ष्मी नारायण पहाड़िया, मालती धनवारिया, रुखसाना अंसारी, वरिष्ठ सहायक संदीप कुमार मीणा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से निर्वाचन साक्षरता, मतदाता जागरूकता और युवा मतदाताओं के पंजीकरण को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story