बारां। आगामी 14 दिसम्बर को दिल्ली में आयोजित होने वाली 'वोट चोर गद्दी छोड़' रैली को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रामबिलास चैधरी 08 दिसम्बर 2025 को बारां जिले में विशेष बैठक लेंगे। यह बैठक जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, श्री जी का चैक, बारां में दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी।

कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित यह विशाल रैली देशभर के कांग्रेसजनों के लिए महत्वपूर्ण मंच होगी। रैली की तैयारियों को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी जयपुर के उपाध्यक्ष रामबिलास चैधरी जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, अग्रिम संगठन, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, ब्लॉक एवं नगर अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामचरण मीणा ने सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कांग्रेसजनों से अपील की है कि वे 08 दिसम्बर को आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में अधिकतम संख्या में भाग लें। बैठक का उद्देश्य न केवल दिल्ली रैली की रणनीतियों पर चर्चा करना है, बल्कि जिले में कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाना और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए व्यापक तैयारी सुनिश्चित करना भी है।

इस बैठक से जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी और सक्रियता बढ़ाने की उम्मीद है, जिससे आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रमों में जिले का योगदान प्रभावशाली तरीके से सामने आएगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story