बारां। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती से नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नशा-विनाश’ के तहत बारां पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। शुक्रवार को छीपाबड़ौद थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान 40 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को धरदबोचा, जिसने पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया था।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अन्दासु ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के सुपरविजन और वृताधिकारी विकास कुमार के निर्देशन में दिग्विजय सिंह, थानाधिकारी छीपाबड़ौद, मय पुलिस टीम इलाके में नियमित गश्त कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम पीपल्या अखेराज मार्ग पर एक युवक पुलिस की बोलेरो और जाप्ता को देखकर अचानक सड़क छोड़ सती माता मंदिर की ओर तेज कदमों से बढ़ने लगा। उसकी गतिविधियाँ संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार, युवक घबराहट में अपना परिचय लोकेश मीणा पुत्र रामदयाल मीणा, उम्र 20 वर्ष, निवासी पीपल्या अखेराज, थाना छीपाबड़ौद, जिला बारां के रूप में दिया। पुलिस टीम द्वारा भागने का कारण पूछने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। संदेह गहराने पर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। मादक पदार्थ को नियमानुसार जब्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में थाना छीपाबड़ौद पर प्रकरण संख्या 401/2025 दर्ज किया गया।

प्रकरण की आगे की जांच थाना हरनावदाशाहजी के थानाधिकारी दीनदयाल को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी से स्मैक की खरीद-फरोख्त और संभावित सप्लाई नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है, ताकि स्थानीय स्तर पर सक्रिय किसी गिरोह या अन्य तस्करी चैन का खुलासा किया जा सके।

बारां पुलिस की इस कार्रवाई ने क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों पर एक बार फिर कड़ा संदेश दिया है कि ‘ऑपरेशन नशा-विनाश’ के तहत तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार और प्रभावी रूप से जारी रहेगा।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story