बारां में श्रीयादे मां की जयंती मनाई गई, सामूहिक विवाह का प्रस्ताव
श्रीयादे मां सेवा संस्थान द्वारा मूंड़ली बालाजी धाम में जयंती महोत्सव आयोजित, समाज की प्रतिभाओं का सम्मान और आगामी निशुल्क सामूहिक विवाह पर चर्चा।

बारां के मूंड़ली बालाजी धाम में श्रीयादे मां की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन करते संस्थान के पदाधिकारी और उपस्थित समाज बंधु।
राजेंद्र शर्मा, बारां।
श्रीयादे मां सेवा संस्थान प्रजापति समाज द्वारा कुलदेवी श्रीयादे मां की जयंती मूंड़ली बालाजी धाम नेशनल हाईवे 27 पर धूमधाम से मनाई गई। जिला मीडिया प्रभारी सोनू कुमार मोरवाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मां श्रीयादे के दीप प्रज्वलन व आरती से की गई।
श्रीयादे मां की जीवनी और समाज का गौरव
- संस्थान के अध्यक्ष सेवानिवृत्ति तहसीलदार लक्ष्मीनारायण प्रजापति द्वारा "श्रीयादे मां की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।"
- भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला संयोजक बनने पर द्वारकालाल प्रजापति, हेड कांस्टेबल में पदोन्नति होने पर सुरेंद्र प्रजापति, सरकारी सेवा में नियुक्त होने पर पीयूष प्रजापति का सम्मान किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सामाजिक सरोकार
कार्यक्रम में सरोज प्रजापति द्वारा प्रकृति संरक्षण पर गीत बोला गया। साथ ही नन्हें-नन्हें बच्चों के द्वारा धार्मिक व देशभक्ति गीतों पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। जिला संयोजक संजय पोटर ने संस्थान द्वारा गत वर्षाे में किए गए सामाजिक सरोकार के बारे में समाज बंधुओं को अवगत कराया और जिला महामंत्री शिवकुमार मोरवाल द्वारा संस्थान की आगामी गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
आगामी योजना: निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन
कार्यक्रम पश्चात जिलाध्यक्ष द्वारा उपस्थित सदस्यों की अतिआवश्यक बैठक ली गई जिसमें सत्र 2026 में संस्थान द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी द्वारा संस्थान के तत्वाधान में इस बार निशुल्क देसी प्रजापति सामूहिक विवाह सम्मेलन करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी सदस्यों ने विचार-विमर्श किया। जिसकी अंतिम रूपरेखा आगामी बैठक में बनाकर दिनांक की घोषणा की जाएगी।
अतिथियों का आभार एवं संचालन
कार्यक्रम में जिलें के सभी कार्यकर्ताओं व समाजबंधुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक लोकेश पोटर द्वारा "कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों व समाज बंधुओ का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।" कार्यक्रम का संचालन सोनू कुमार मोरवाल द्वारा किया गया।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
