श्रीमद भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

बारां जिले के ग्राम धतुरिया में मालवा के गौसेवक संत पं.प्रभुजी नागर के मुखारविंद से अंता के नजदीक धतुरिया गांव में श्रीमद भागवत कथा का भव्य शुभारंभ धार्मिक प्रवचनों के साथ गुरुवार से हुआ।


असली धन और मन की पवित्रता

गौसेवक संत पं.प्रभुजी नागर ने कहा कि:

"आजकल सांसारिक जीवन में सोना, चांदी, पैसा ही धन माना जाता है जबकि असली धन है भगवान की भक्ति से मिला ज्ञान और मन को मिला संतोष।"

  • पराया धन हमारी बुद्धि को भ्रष्ट कर देता है और भागवत से मिला ज्ञान हमारे मन को पवित्र कर देता है।
  • इसलिए समय निकालकर भागवत भक्ति के माध्यम से भगवान से तार जोड़ने का प्रयास करना चाहिए।

भक्तों को विशेष संदेश

विराट पंडाल में उपस्थित भक्तों से उन्होंने कहा कि:

"जिनके परिवार में कोई बेटा नहीं है उनको अधिक चिंता या दुखी होने की आवश्यकता नहीं है, आप अपने ईष्ट देवता को ही पुत्र मानकर उनकी सेवा करें।"

उनसे संबंध बनाकर सच्ची भक्ति करोगे तो मन से बहुत गहरा जुड़ाव हो जायेगा। आप पर जब भी कोई विपत्ति आएगी तो आपकी भक्ति संकटमोचक बनकर आपको बचा लेगी।


कथा समय एवं मुख्य अतिथि

  • समय: यह कथा 11 फरवरी तक दोपहर 12 से 3 बजे तक चलेगी।
  • सहभागिता: कथा में अंता विधायक प्रमोद जैन भाया, जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया एवं आयोजक पटेल हरिश्चंद्र नागर परिवार ने भागवत महाआरती की।
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story