✕
श्री सर्राफा संस्थान बारां की आमसभा 21 फरवरी को, चुनाव और बजट पर होगी चर्चा
By Rajendra Sharma, BaranPublished on
बारां के चतुर्भुज मंदिर प्रांगण में अध्यक्ष कपिल पोरवाल की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में चुनाव प्रक्रिया और आय-व्यय के विवरण पर निर्णय लिया जाएगा।

x
कार्यक्रम की जानकारी
श्री सर्राफा संस्थान बारां के मीडिया प्रवक्ता आशीष सोनी ने बताया कि "21 फरवरी शनिवार सायं 4 बजे श्री सर्राफा संस्थान की आमसभा का आयोजन सर्राफा बाजार स्थित घंटाघर के पास चतुर्भुज जी के मंदिर प्रांगण में अध्यक्ष कपिल पोरवाल की अध्यक्षता में संपन्न होगा।"
चर्चा के मुख्य विषय
- आगामी 4 मार्च को अध्यक्ष पद का 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर चर्चा।
- आगामी महीने में पुनः चुनाव प्रकिया को सम्पन्न करवाने पर विचार।
- गत वर्षों मे सर्राफा संघ में आय व्यय के विवरण को प्रस्तुत करना।
- होली मिलन समारोह की तैयारिया जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।
"श्री सर्राफा संस्थान की इस महत्वपूर्ण बैठक में समस्त सदस्यों की उपस्थिति अपेक्षित है।"

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
Next Story
Related News
X
