बारां जिले में श्री धाकड़ कर्मचारी संघ ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल करते हुए 'एक पेड़ बेटी के नाम' वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। श्री धरणीधर वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से पाल वाले हनुमान मंदिर, बामला परिसर में छायादार एवं फूलदार पौधे रोपित कर इस अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पुलिस उपाधीक्षक रोहिताश देवंता थे, जबकि अध्यक्षता पूर्व जिला प्रमुख प्रकाशचंद नागर ने की। इस अवसर पर बारां केंद्रीय सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन गिरिराज नागर, अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पूरणमल नागर, संघ के संरक्षक हरदयाल कोटड़ी, एबीआरएसएम के जिलाध्यक्ष श्याम बाबू मेहता, मार्केटिंग सोसायटी के पूर्व चेयरमैन सुनील बामला और विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री सत्यनारायण नागर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

संघ के जिलाध्यक्ष भारत नागर बामला एवं जिला महामंत्री महावीर नागर खेड़ली ने बताया कि संगठन का लक्ष्य सार्वजनिक स्थलों पर छायादार एवं फूलदार पौधे लगाना है, साथ ही प्रत्येक पौधे के नियमित संरक्षण एवं देखभाल की पूर्ण जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रवक्ता भवानीशंकर दिलोदा एवं मीडिया प्रभारी बिंटू कलमंडा के अनुसार, श्री धाकड़ कर्मचारी संघ विगत 27 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, मानव सेवा और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इस दौरान बेगूं किसान आंदोलन के अमर शहीद रूपाजी-कृपाजी धाकड़ की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि डीएसपी रोहिताश देवंता ने संगठन के इस पर्यावरणीय प्रयास की सराहना करते हुए उपस्थित कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और प्रत्येक कर्मचारी अपनी बेटी के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले। इस कार्यक्रम में जिला संयोजक कमलेश अमलावदा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर बामला, पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन रीझिया, भूपेंद्र माथोड़िया, ललित रटावद, सुरेश बमोरीकलां, कांतिप्रकाश, रामधन मोठपुर, श्यामबिहारी नागर, मनीष नागर, कपिल फुंसरा, राकेश मोईकलां, नरेंद्र कलमंडा, बालमुकुंद हरनावदाशाहजी, अमरलाल बामला, योगेश बामला, अशोक नागर, सूर्यप्रकाश नागर, ओमप्रकाश बारां, आचार्य भागचंद, बालमुकुंद, अंकुश गंदोलिया, कैलाश काशमपुरा, परमानंद बमोरीकलां, हेमेश बारां, रामराज आचरावा और देवेंद्र नियाना सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं ग्रामवासी सम्मिलित हुए।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story