बारां। अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान में समाजसेवी शशि गर्ग पत्नी अशोक गर्ग सर्राफ को प्रदेश महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गर्ग एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष आरती गुप्ता तथा महामंत्री डॉ. सुधा जाजोदिया के निर्देश पर महिला प्रभारी राजदुलारी गोयल की सहमति से किया गया।

ज्ञात हो कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन संपूर्ण देश के अग्रवाल समाज का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाला एकमात्र संगठन है। संगठन अपनी प्रादेशिक और जिला इकाइयों के साथ-साथ पूरे देश में युवा एवं महिला मंडल के माध्यम से समस्त समाज को संगठित करने के लिए प्रयासरत रहता है।

नवनियुक्त प्रदेश महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि गर्ग ने कहा कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान के सम्माननीय शीर्ष पदाधिकारियों ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे समाज हित में महिला सम्मेलन के लिए कार्य करते हुए पूरा करने का उनका प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीअग्रसेन महाराज के सिद्धांतों और आदर्शों का पूरे देश में प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

शशि गर्ग के प्रदेश महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर नेहा गुप्ता, नीतू गुप्ता, राजेश मंगल, अनिता जैन, रेणु मंगल, शोभा बंसल, मंजू बंसल और दीपिका लोहिया ने प्रसन्नता व्यक्त की। इसके साथ ही प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य आशा गोयल, पिंकी गोयनका, राधा मित्तल, नीतू गर्ग, बबली अग्रवाल, नीतू गुप्ता, बबीता गर्ग, उषा निरंजन गोयल, सुशीला बंसल, अनीता जैन, निशा गोयंका, हेमलता गर्ग समेत सभी मातृशक्ति ने भी शशि गर्ग के मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

शशि गर्ग की नियुक्ति से अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान में उन्हें सौंपी गई नई जिम्मेदारी के तहत समाजहित और महिला सम्मेलन के लिए कार्य करने की भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story