बारां: पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने एनएच 76 पर किया नई प्याऊ का शुभारंभ
छबड़ा जाते समय मूंडली बालाजी धाम पर बालाजी सेवा समिति द्वारा राहगीरों के लिए शुरू की गई प्याऊ का पूर्व कैबिनेट मंत्री ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

बारां के मूंडली बालाजी धाम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राहगीरों के लिए प्याऊ का शुभारंभ करते पूर्व मंत्री शांति धारीवाल और साथ में मौजूद समिति अध्यक्ष महावीर मथोडिया व अन्य गणमान्य।
बारां। राजस्थान के पूर्व केबिनेट मंत्री शांति धारीवाल ने छबड़ा जाते समय जिला मुख्यालय के समीप एनएच 76 पर स्थित मूंडली बालाजी धाम पर बालाजी सेवा समिति के तत्वाधान में प्रारंभ की जाने वाली प्याऊ का फीता काटकर शुभारंभ किया।
स्वागत और कार्यक्रम का विवरण
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष महावीर मथोडिया की अगुवाई में दर्जनों सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने पूर्व मंत्री धारीवाल का भव्य स्वागत-सत्कार किया गया। वहीं राहगीरों के लिए गर्मी को देखते हुए हर वर्ष की भांति मूंडली बालाजी सेवा समिति द्वारा शुरू की गई प्याऊ का शुभारंभ करते हुए शांति धारीवाल ने कहा कि "इससे बड़ा पुनीत कार्य कोई हो ही नहीं सकता।" उन्होंने कहा कि "इस नेशनल मार्ग पर गुजरने वाले लोगों को प्याऊ के प्रारंभ होने से गर्मी के मौसम में ठंडा पेयजल उपलब्ध हो जाएगा।"
उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
समिति के अध्यक्ष महावीर माथोड़िया ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख भरत मारन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र बंसल, एड. भारत भूषण सक्सेना, कुश कुमार मिश्रा, अविनाश गुप्ता, विष्णु गुप्ता बजाज, विनोद अदलक्खा, राजेन्द्र बामला, बालमुकुंद कलवार, सरपंच महेंद्र नागर, सुरेंद्र किराड़, पार्षद ललित गुर्जर, लीलाधर नागर, मयंक माथोड़िया, बद्रीलाल राठी, अतुल पारीक व ललित गोदियापुरा सहित दर्जनों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस आयोजन में राजेंद्र शर्मा ने पूरी जानकारी उपलब्ध कराई।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
