भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा के प्रथम बार अनपूर्णा नगरी बारां में आगमन पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा अनेक जगहों पर जोरदार स्वागत-अभिनन्दन किया गया। स्वागत अभिनंदन के दौरान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित नागर प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा के साथ रहे।

प्रताप चौक पर जोरदार आतिशबाजी और सत्कार

प्रताप चौक पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष रितेश पंजाबी की अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा का आतिशबाजी, साफाबंदी और शाल ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया। अनपूर्णा नगरी बारां की धरती पर पहली बार आगमन पर युवा जोश का यह अद्भुत संगम देखने को मिला।

सांसद कार्यालय पर उमड़ा भाजपा पदाधिकारियों का हुजूम

सांसद कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार, बारां अटरु विधायक राधेश्याम बैरवा, बारां शहर अध्यक्ष ओपी पारेता, संजय झांम्ब, भीमराज चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष नंद लाल सुमन, जिला उपाध्यक्ष मुकेश केरवालिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित नागर, महामंत्री गोविंद यदुवंशी, बृजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा, सौरभ मालव, कोमल मीणा, देवेंद्र चौरसिया, बिरजू शर्मा, नगर अध्यक्ष रितेश पंजाबी, महामंत्री विजय पिपलानी, रोहित पारेता, सारांश बंसल, पार्थ कुमरा, अनील नरवाल, सोशल मीडिया संयोजक जिम्मी पारीक, सह आयोजक शिवम शर्मा, मयंक शर्मा, अनिल नरवाल, निखिल साल्वी, चेतन शर्मा, मयंक शर्मा, दीपक, राजेंद्र सुमन, विजय मेघवाल, अजय गुप्ता, बद्री प्रसाद मेघवाल, हेमंत शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का माला पहनाकर और तिलक लगाकर उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story