राज्य निर्वाचन आयोग की पहल पर शनिवार को नो बैग डे के अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों के लिए लोकतंत्र की पाठशाला आयोजित की गई। इस अभिनव कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को भारी किताबों के बोझ से दूर रखते हुए व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया। शिक्षा विभागीय कैलेंडर शिविरा में शनिवार को ईएलसी की गतिविधियों को शामिल किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) बालमुकुंद असावा एवं सीईओ व नोडल अधिकारी स्वीप राजवीर सिंह चौधरी के निर्देशन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूंदलक एवं बामला में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतंत्र, संविधान, मतदान प्रक्रिया और मतदाता अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में सह प्रभारी स्वीप अमित भार्गव ने विद्यार्थियों को देश के संविधान, मौलिक अधिकारों और राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों को निर्वाचन फिल्म का प्रदर्शन कराया गया तथा “मैं भारत हूं” एवं “जागो ना” गीतों के माध्यम से मतदान और लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ईसीआई नेट ऐप एवं निर्वाचन आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल voters.eci.gov.in पर फॉर्म 6 के माध्यम से मतदाता सूची में पंजीयन की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में बताया गया। साथ ही फॉर्म 8 के माध्यम से वोटर आईडी में किसी भी प्रकार के संशोधन की ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

विद्यार्थियों को ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ईपिक नंबर, ईपिक पर दिए गए बार व क्यूआर कोड या मोबाइल नंबर की सहायता से मतदाता सूची में अपना नाम देखने और अपने मतदान केंद्र का पता करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। इसके अलावा केवाईसी, सी विजिल एवं सक्षम ऐप की जानकारी भी दी गई।

सह प्रभारी स्वीप अमित भार्गव ने बताया कि इस अनूठे आयोजन का उद्देश्य भावी मतदाताओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों, संविधान के महत्व और मतदान प्रक्रिया को सरल एवं रोचक तरीके से समझाना रहा। मतदान के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य चंद्र मोहन मीणा, उप प्रधानाचार्य दलेर मेहरा, ईएलसी प्रभारी बुदेश ना, व्याख्याता अनीता मीणा, उमेश सोनी, स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story