बारां, 9 अगस्त। जयपुर में करणी सेना द्वारा आयोजित “यूजीसी रोलबैक” के शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान देवराज सिंह पलाड़ा के आकस्मिक निधन से नाराज सवर्ण समाज 12 अगस्त बुधवार को विशाल पैदल मार्च निकालेगा। पैदल मार्च दोपहर 3:00 बजे शहर के प्रताप चौक से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक जाएगा। इसके बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर देवराज सिंह की आकस्मिक मृत्यु की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

सवर्ण समाज के अनुसार, जयपुर में यूजीसी रोलबैक को लेकर किए गए आंदोलन के दौरान निर्दोष देवराज सिंह पलाड़ा की दुखद मृत्यु हो गई थी। इस घटना को लेकर समूचे समाज के साथ-साथ दिगर समाज में भी आक्रोश व्याप्त है।

समाज की ओर से आयोजित पैदल मार्च प्रताप चौक से कलेक्ट्री तक पहुंचेगा। मार्च के बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए सरकार से मांग की जाएगी कि देवराज सिंह की आकस्मिक मृत्यु की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता प्रदान करने की मांग भी रखी जाएगी।

सवर्ण समाज के सभी प्रमुख पदाधिकारियों ने समाज के सभी घटकों के सदस्यों से अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर न्याय और समानता की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया है। पदाधिकारियों ने अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर पैदल मार्च को सफल बनाने की अपील की है।

Updated On
Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story