बारां। बारां के व्यापारी सतीश खंडेलवाल ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार जगत में प्रदेश का नाम रोशन करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दिल्ली के गुरुग्राम स्थित होटल लीला एंबिएंस में आयोजित दो दिवसीय वैश्विक सम्मेलन ‘2nd Edition Millet Maize DDGS Ethanol International 2025’ के दौरान उन्हें प्रतिष्ठित ‘बेस्ट ट्रेडर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर खंडेलवाल न केवल सम्मानित हुए, बल्कि उन्हें मुख्य वक्ता के रूप में भी आमंत्रित किया गया, जहाँ उन्होंने मिलेट्स, मक्का और इथेनॉल उद्योग पर अपने व्यावसायिक दृष्टिकोण और अनुभव साझा किए। अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनके व्यापारिक विजन और विशेषज्ञता की काफी सराहना हुई।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर खंडेलवाल वैश्य पंचायत के अध्यक्ष नरेश खंडेलवाल एवं सचिव हितेश खंडेलवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। इस सम्मान पर बधाई देने वालों में रमाकांत गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य ललित मोहन, मधुसूदन, प्रेम बिमवाल, सतीश ठाकुरिया, अमित ठाकुरिया, चंचल खंडेलवाल और अरुण खंडेलवाल सहित समस्त समाजजन शामिल रहे। सभी ने सतीश खंडेलवाल के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना की।

सतीश खंडेलवाल की यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत रूप से उनकी पहचान को मजबूत करती है, बल्कि बारां जिले के व्यापारिक और सामाजिक स्तर पर भी गौरव का क्षण है। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित होना जिले और समाज दोनों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण साबित हुआ है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story