संत शिरोमणि रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी की पवित्र मिट्टी से भरा कलश सोमवार को बारां पहुंचा। भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने पूजा-अर्चना के बाद इस पवित्र कलश को जिलेभर की यात्रा के लिए रवाना किया।

सांसद कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार, विधायक राधेश्याम बैरवा, कार्यक्रम जिला संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री लक्ष्मीनारायण केरवालिया, जिला उपाध्यक्ष निर्मल माथोडिया, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामपाल मेघवाल एवं प्रधान मोरपाल सुमन सहित अन्य पदाधिकारियों ने संत रविदास महाराज की तस्वीर पर तिलक-वंदन किया। इसके बाद पवित्र कलश का विधिवत पूजन एवं वंदन किया गया।

सांसद कार्यालय से पवित्र कलश को गजनपुरा स्थित हनुमान महाराज के धाम पर ले जाया गया। यहां पूज्य संत निर्मलदास महाराज के सानिध्य में विधिवत पूजन-अर्चना की गई। इसके बाद पवित्र कलश को जिलेभर की यात्रा के लिए रवाना किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर उनके विचारों और जीवन दर्शन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से उनकी पवित्र जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी की मिट्टी से भरा यह कलश बारां पहुंचा है।

विधायक राधेश्याम बैरवा ने कहा कि इतिहास में ऐसे अनेक संत-महात्मा और महापुरुष हुए हैं, जिन्होंने आजीवन समाज में व्याप्त कुरीतियों का खुलकर विरोध किया और उनके खिलाफ संघर्ष करते हुए सामाजिक समरसता स्थापित करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि उनमें संत रविदास जी भी एक महान विभूति रहे।

जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम जिला संयोजक लक्ष्मीनारायण केरवालिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश परेता, विद्यारत्न जयतं, अनुराग सिंह मूंडली, योगेश गौड, चौथमल नागर, योगेश राजोरा, श्वेता अदलक्खा, वंश प्रताप सिंह, हंशु गुर्जर, रामेंद्र सिंह हाडा, विजेंद्र नागर व विनीता यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story