ग्राम पंचायत लबानिया में सांगोद पंचायत समिति की पहली हाईटैक लाइब्रेरी बनकर तैयार होने के बाद इसका लोकार्पण समारोहपूर्वक किया गया। संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमल कुमार मीणा, सेवानिवृत्त अनुसंधान अधिकारी ख्यालीराम मीणा, पूर्व जिला प्रमुख भरत मारन, सरपंच अरुणा मारन, पूर्व सरपंच बालमुकुंद मीणा, समाजसेवी कपिल मारन, लखन सिंह, विजयपाल, अशोक कुमार और राजकुमार की गरिमामयी उपस्थिति में लोकार्पण हुआ। इसके बाद लाइब्रेरी ग्रामीण विद्यार्थियों को सुपुर्द कर दी गई।

राज्य सरकार की पहल के तहत पंचायत समिति सांगोद की 4 ग्राम पंचायतों में हाईटैक लाइब्रेरी खोलने के लिए प्रथम चरण में चयन किया गया है। इसके लिए प्रत्येक पंचायत को लाखों रुपये का फंड प्रदान किया गया है। इस राशि से सर्वसुविधायुक्त पुस्तकालय कक्ष, फर्नीचर, कुर्सी-मेज और नेट कनेक्शन की व्यवस्था की गई है।

ग्राम पंचायत लबानिया में तैयार की गई हाईटैक लाइब्रेरी में ज्ञानवर्धक पुस्तकों के साथ कंप्यूटर और हाई-फाई इंटरनेट कनेक्शन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। सरपंच अरूणा कपिल मारन ने बताया कि लाइब्रेरी पूरी तरह एयरकंडीशन है, जिससे गर्मी के मौसम में भी विद्यार्थी आराम से बैठकर अपनी रुचि का साहित्य और पुस्तकें पढ़ सकेंगे।

लाइब्रेरी प्रतिदिन ग्राम पंचायत कार्यालय के समय के अनुसार खुली रहेगी। इसकी देखरेख के लिए एक चौकीदार भी तैनात रहेगा। ग्रामीण बेरोजगार युवाओं और विद्यार्थियों को बिना किसी शुल्क के एक ही छत के नीचे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और एकांत में पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। यहां राज्य और राष्ट्रीय स्तर की किताबें भी पढ़ने के लिए उपलब्ध रहेंगी।

ग्राम पंचायत मुख्यालय पर लंबे-चौड़े भू-भाग में स्थित इस भूमि पर पहले दान दी गई जमीन पर स्कूल संचालित होता था। वर्ष 1996 में परवन नदी में आई बाढ़ के कारण स्कूल भवन जर्जर हो गया था। इसी पुराने और जर्जर भवन के हॉल की मरम्मत करवाकर बुजुर्गों की पुण्यस्मृति में इसे आधुनिक पुस्तकालय का रूप दिया गया है। यह पुस्तकालय क्षेत्र में एक मिसाल बन गया है।

सांगोद पंचायत समिति के स्वीकृत चार पुस्तकालयों में से लबानिया का यह पहला हाईटैक पुस्तकालय है, जिसे कम समय में आधुनिक सुविधाओं से जोड़कर शुरू किया गया है। इससे स्थानीय युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ पढ़ाई और ज्ञानवर्धन के लिए गांव में ही सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story