सनाढ्य ब्राह्मण महिला मंडल का सावन महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया, प्रतिभाओं का सम्मान
बारां में सनाढ्य ब्राह्मण महिला मंडल के सावन महोत्सव में प्रतियोगिताएं हुईं और प्रतिभाओं व नवीन सदस्यों का सम्मान किया गया।

तस्वीर में सनाढ्य ब्राह्मण महिला मंडल, बारां की सदस्याएं सावन स्नेहभोज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रही हैं।
सावन माह के उपलक्ष्य में सनाढ्य ब्राह्मण महिला मंडल, बारां की ओर से स्थानीय स्तर पर स्नेहभोज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ प्रतिभाओं और मंडल की नवीन सदस्यों का सम्मान एवं स्वागत किया गया।
मंडल अध्यक्ष प्रेरणा तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस अवसर पर मंडल की संरक्षक नीना मिश्रा, महामंत्री सीमा शर्मा एवं कोषाध्यक्ष सुनीता शर्मा सहित समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में बारां जिले में डीएसओ पद पर नियुक्त प्रिया शर्मा एवं मंडल की सक्रिय सदस्य नीलम शर्मा की सुपुत्री फ्लाइंग ऑफिसर ऋषिना शर्मा का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान गरिमा शर्मा, टोनिया शर्मा एवं नीता शर्मा ने मंडल की नवीन सदस्यों अनिता शर्मा, प्रियंका शर्मा एवं मोनिका शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
सावन गेम्स प्रतियोगिता में नीलम शर्मा प्रथम, पद्माक्षी शर्मा द्वितीय और गरिमा शर्मा तृतीय रहीं। वहीं लहरिया प्रतियोगिता में रजनी शर्मा, नेहा शर्मा, पीहू शर्मा एवं सपना शर्मा को विजेता घोषित किया गया।
प्रतीक्षा शर्मा, अनुराधा शर्मा एवं ज्योति शर्मा ने "आया सावन झूम के" विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रीति शर्मा, नीलम शर्मा एवं ज्योति शर्मा सहित बड़ी संख्या में मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
