सखी क्लब की सावन पूल पार्टी में छाया उत्साह, फ्रेंडशिप डे संग जन्मदिन समारोह ने बिखेरे मित्रता के रंग
बारां में सखी क्लब की ओर से आयोजित सावन पूल पार्टी में फ्रेंडशिप डे और जून, जुलाई व अगस्त माह के जन्मदिन का सामूहिक उत्सव मनाया गया। लहरिया क्वीन प्रतियोगिता, तम्बोला, सांस्कृतिक गतिविधियों और स्नेहभोज के बीच सदस्याओं ने मित्रता और सावन के रंगों का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

तस्वीर में बारां में सखी क्लब की सदस्याएं सावन पर्व और फ्रेंडशिप डे के अवसर पर केक काटकर और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रही हैं।
बारां में सावन पर्व और फ्रेंडशिप डे के अवसर पर सखी क्लब की ओर से रंगारंग पूल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्लब सदस्य श्रीमती मंजू बंसल की ओर से किया गया, जिसमें क्लब की सदस्याओं ने सतरंगी लहरिया परिधानों में पहुंचकर सावन की उमंग और मित्रता के रंगों का उत्साहपूर्वक उत्सव मनाया।
सखी क्लब की अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला जैन भाया तथा जिला प्रमुख एवं सचिव श्रीमती श्रुति सिंघल ने बताया कि कार्यक्रम की मेजबानी श्रीमती मंजू बंसल ने की। उन्होंने सभी सखियों का तिलक-वंदन कर आत्मीय स्वागत किया। फ्रेंडशिप डे के उपलक्ष्य में सदस्याओं ने एक-दूसरे की कलाइयों में फ्रेंडशिप बैंड बांधकर मित्रता का संदेश भी दिया।
कोषाध्यक्ष रेखा जैन एवं चन्द्रकला सेठी ने बताया कि सावन थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में सभी सदस्याएं आकर्षक लहरिया परिधानों में शामिल हुईं। इस दौरान आयोजित लहरिया क्वीन प्रतियोगिता में रानी नोपड़ा एवं मधु शर्मा ने खिताब अपने नाम किया।
कार्यक्रम के दौरान जून, जुलाई एवं अगस्त माह में जन्मदिन वाली सदस्याओं का सामूहिक रूप से केक काटकर और मिठाई खिलाकर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर सभी सदस्याओं ने उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।
मनोरंजन के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में तम्बोला गेम का खिताब संतोष कासनीवाल ने जीता, जबकि ‘‘बरसो रे बरसो मेघा’’ प्रतियोगिता में मृदुला सोनी प्रथम तथा ज्योति जैन द्वितीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्याओं ने सामूहिक स्नेहभोज का आनंद लिया।
इस अवसर पर बबीता जैन, मेघा जैन, त्रिषला जैन, प्रेरणा शर्मा, विमला जैन, मधु गुप्ता, शालिनी गुप्ता, साधना जैन सहित क्लब की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं। सावन, मित्रता और सामूहिक सहभागिता पर आधारित यह आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
