रोटरी क्लब बारां की ओर से कोटा स्थित एक निजी रिजॉर्ट में वन-डे फैमिली पिकनिक का आयोजन किया गया। पिकनिक में क्लब सदस्यों ने अपने परिवार और बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। दिनभर फन गेम्स, संगीत, मनोरंजक गतिविधियों और पारिवारिक खेलों से माहौल उत्साह और उमंग से भरा रहा।

कार्यक्रम में जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने पिकनिक के दौरान आयोजित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों और फन गेम्स में सहभागिता कर कार्यक्रम को और अधिक रोचक बनाया। श्रीमती बिंदु मारू ने भी मनोरंजक गतिविधियों और फन गेम्स के आयोजन एवं संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे कार्यक्रम यादगार बन गया।

क्लब के सक्रिय सदस्य राकेश सेठी और धीरज तिवारी ने कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्थाओं में विशेष योगदान दिया। उनके कुशल संचालन से विभिन्न गतिविधियां व्यवस्थित और मनोरंजक तरीके से संपन्न हुईं।

क्लब अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार गुप्ता ने डॉ. त्रिवेश बर्दानिया, आदित्य जैन, सचिव महेश तिवारी एवं कोषाध्यक्ष विवेक जैन का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि क्लब की महीने भर चली योजना में इन सदस्यों ने विशेष सहयोग दिया, जिसके लिए क्लब परिवार की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने कहा, “रोटरी क्लब की पिकनिक केवल मनोरंजन का अवसर नहीं, बल्कि पूरे रोटरी परिवार को एक साथ जोड़ने का माध्यम है। ऐसे आयोजन सदस्यों के बीच आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करते हैं तथा सेवा कार्यों के लिए नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।”

पिकनिक के दौरान बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने विभिन्न गतिविधियों और संगीत का भरपूर आनंद लिया। सुनील जैन, सूर्य प्रकाश विजय, पंकज मारू, राजेन्द्र मित्तल, प्रदीप मारू और सुनीता बाली सहित क्लब के सदस्य अपने परिवार एवं बच्चों के साथ उपस्थित रहे। क्लब पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story