बारां। जीवन अनमोल है और सड़कों पर थोड़ी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है, यह संदेश देते हुए जिला परिवहन विभाग द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का गुरूवार को भव्य समापन हुआ। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस पखवाड़े तक चलने वाले अभियान ने आमजन और वाहन चालकों में यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति गहन जागरूकता पैदा की।

जिला परिवहन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा ने कहा कि अभियान के दौरान प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आमजन तक सुरक्षित जीवन की जानकारी पहुंचाई गई। उन्होंने बताया कि हाइवे पर अवैध कट को बंद कराना, ब्लैक स्पॉट्स पर सुरक्षा उपाय करना और रिफ्लेक्टर लगाने जैसे कदम उठाए गए। इसके साथ ही आमजन को शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, तेज गति और गलत दिशा में वाहन संचालन से बचने, मोबाइल का उपयोग न करने और कम उम्र में ड्राइविंग न करने के लिए जागरूक किया गया। डॉ. शर्मा ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि यह स्वयं और दूसरों के लिए भी जानलेवा हो सकता है।

कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता हुकमचन्द मीणा, आई-रेड के त्रिदेव और जनसम्पर्क विभाग के प्रतिनिधि प्रद्युम्न गौतम ने भी सड़क सुरक्षा के महत्व पर विचार व्यक्त किए। अभियान में सहयोग करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विशेष रूप से, कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और सुशासन दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने निष्ठा व ईमानदारी के साथ राजकार्य करने की शपथ ली। इस कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी, पुलिस, परिवहन और पीआरओ विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का यह समापन संदेश देता है कि जीवन की सुरक्षा में कोई समझौता नहीं किया जा सकता और आमजन की सतर्कता ही दुर्घटनाओं को रोकने की सबसे बड़ी कड़ी है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story