सेवा कार्यों के साथ मनाया गया युवा कांग्रेस नेता रविकांत मीणा का जन्मदिन, गौसेवा से अस्पताल तक चला अभियान
बारां में युवा कांग्रेस नेता रविकांत मीणा का जन्मदिन गौसेवा, पौधारोपण और जिला अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों को खिचड़ी वितरण जैसे सेवा कार्यों के साथ मनाया गया।

तस्वीर में युवा कांग्रेस नेता रविकांत मीणा अपने समर्थकों के साथ बारां की कोटा रोड स्थित स्थानीय गौशाला में गौवंश की सेवा करते हुए नजर आ रहे हैं।
बारां जिले में युवा कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी रविकांत मीणा का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। उनके समर्थकों और चाहने वालों ने जन्मदिन को जश्न की बजाय जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित करते हुए विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए, जिनकी शहरभर में सराहना हुई।
कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह कोटा रोड स्थित स्थानीय गौशाला से हुई। रविकांत मीणा अपने युवा साथियों के साथ गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गौवंश की सेवा करते हुए गायों को हरा चारा, गुड़ और दाना-चारा खिलाया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने रविकांत मीणा के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना भी की।
इसके बाद युवा साथियों का कारवां अटरू रोड स्थित प्रसिद्ध मंशापूर्ण गणेश जी मंदिर पहुंचा। यहां रविकांत मीणा ने विधि-विधान से भगवान गणेश के दर्शन कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। मंदिर दर्शन के बाद मंदिर परिसर में पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया, जिसमें बरगद, नीम और अन्य छायादार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर रविकांत मीणा ने उपस्थित युवाओं को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए कहा कि पौधे लगाना और उनकी रक्षा करना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
कार्यक्रम के अगले चरण में सभी लोग शहीद राजमल मीणा चिकित्सालय पहुंचे, जहां अस्पताल परिसर में जरूरतमंद मरीजों और उनके तीमारदारों के बीच स्वास्थ्यवर्धक खिचड़ी का वितरण किया गया। इस दौरान मरीजों का हालचाल भी जाना गया।
इस अवसर पर रामराज बागड़ी, लोकेश शर्मा, शिवभरत मीणा, विनोद मेघवाल, मनोज मीणा बटवाड़ा, यश शर्मा, हनुमान शर्मा, जितेंद्र नागर, अशोक धाकड़, प्रमोद नागर, रामावतार मीणा, विकास धनवारिया, सुनील मीणा, दीनदयाल मेघवाल, नवीन मीणा सहित सैकड़ों युवा साथी मौजूद रहे। जनसेवा, गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों के माध्यम से मनाया गया यह जन्मदिन सामाजिक सरोकारों का संदेश देने वाला रहा।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
