राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य की सभी 200 विधानसभाओं में प्रभारियों की पुनर्नियुक्ति की है। इसी क्रम में बारां जिले के किशनगंज विधानसभा क्षेत्र के कद्दावर युवा नेता रमेश मीणा को पुनः कुशलगढ़ विधानसभा का प्रभारी मनोनीत किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा चलाई जा रही 'संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ' मुहिम के अंतर्गत यह महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। रमेश मीणा की निष्ठा, ईमानदारी और संगठन के प्रति उनकी सक्रियता को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताया है।

रमेश मीणा का राजनीतिक सफर काफी प्रभावशाली रहा है, वे पूर्व में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूर्व में भी कुशलगढ़ विधानसभा प्रभारी के रूप में उनके द्वारा किए गए कार्यों और बारां जिले में उनकी विशिष्ट पहचान को इस नियुक्ति का मुख्य आधार माना जा रहा है। उनकी इस घोषणा के साथ ही क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों और किसान संगठनों में उत्साह का माहौल व्याप्त हो गया है।

किसान कांग्रेस के जिला संयोजक शिवराज मीणा ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि रमेश मीणा की कार्यकुशलता से बारां जिले के किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी हर्ष है। इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करने वालों में किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव तुलसीराम बसवाल, पंचायत राज प्रकोष्ठ के लेखराज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुल्तान मंसूरी, विक्रम सिंह रहलाई, सुरेंद्र बैंगना, वरिष्ठ नेता कलाल मीणा, हरिबल्लभ शर्मा, जमुनालाल मीणा, महेंद्र योगी, पुष्पदयाल बैंगना, कपिल माथोडिया, धनराज गौतम, रूपनारायण खेंडली, सूरजमल नाहरगढ, राधेश्याम, छीतरलाल आंकोदिया, हरपाल मूंडला, रामगोपाल मीणा, रामदेव ढोटी, हरिओम, पवन शर्मा, बाबूलाल कलोनियां, पूर्व पंचायत समिति सदस्य घनश्याम मेघवाल, महेंद्र योगी, रामप्रताप और अन्य गणमान्य कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी नेताओं ने विश्वास जताया कि मीणा के नेतृत्व में संगठन को नई गति प्राप्त होगी।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story