राजस्थान सरकार के कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने ‘कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना’ और ‘देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना’ के क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। वर्ष 2024-25 के लिए चयनित पात्र छात्राओं को अब स्कूटी के स्थान पर सीधे उनके बैंक खातों में डी.बी.टी. (DBT) के माध्यम से नकद राशि प्रदान की जाएगी।

निर्णय के तहत वरीयता सूची में शामिल सभी छात्राओं के आवेदन पत्र उनकी SSO आईडी पर फॉरवर्ड कर दिए गए हैं और उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस भी भेजे जा चुके हैं। राजकीय कन्या महाविद्यालय बारां की स्कूटी नोडल अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर आरती गुर्जर और डॉ. भावना शर्मा ने पात्र छात्राओं को निर्देशित किया है कि वे 5 से 7 मई 2026 के बीच ई-मित्र के माध्यम से अपने स्कूटी आवेदन पत्र में बैंक खाता विवरण अनिवार्य रूप से अपडेट करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्राओं को अकाउंट होल्डर का नाम, बैंक का नाम, अकाउंट नंबर, IFSC कोड और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, साथ ही बैंक पासबुक या कैंसिल्ड चेक की फोटो कॉपी भी अपलोड करनी होगी। यह भी अनिवार्य किया गया है कि बैंक खाता छात्रा के स्वयं के नाम पर ही होना चाहिए।

विभाग ने यह निर्णय स्कूटियों की आपूर्ति में होने वाली देरी, लंबी पंजीकरण प्रक्रिया और कॉलेजों में भंडारण से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए लिया है। सीधे राशि हस्तांतरण की इस व्यवस्था को मंजूरी देकर प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने का प्रयास किया गया है, जिससे पात्र छात्राओं को समय पर लाभ मिल सके।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story