बारां में राजस्थान दिवस पर देवस्थान विभाग ने मंदिरों में की महाआरती
राजस्थान उत्सव के तहत अनंतराय जी प्यारेरामजी मंदिर में विधायक और जिला कलेक्टर ने दीपदान कर जिले की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

बारां के डोल मेला मैदान स्थित अनंतराय जी प्यारेरामजी मंदिर में राजस्थान दिवस पर आयोजित महाआरती में आरती करते विधायक राधेश्याम बैरवा, जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर और एसपी अभिषेक अंदासु।
बारां। जिले में राजस्थान दिवस पर राजस्थान फेस्टिवल के कार्यक्रमों की श्रंखला में बुधवार देर शाम को देवस्थान विभाग के सहयोग से राजकीय मंदिरों में घंटे-घड़ियालों की धुन के साथ विशेष पूजन अर्चन व आरती का आयोजन कर जिले की समृद्धि की कामना की गई।
जिला मुख्यालय पर मुख्य आयोजन
जिला मुख्यालय पर डोल मेला मैदान स्थित भगवान अनंतराय जी प्यारेरामजी मंदिर मे मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में विधायक राधेश्याम बैरवा, जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने अनन्त नारायण भगवान की दीपों के साथ आरती की। इससे पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीगणेश का विधिविधान से पूजन किया गया।
भव्य सजावट और धार्मिक अनुष्ठान
इस दौरान मंदिर परिसर की आकर्षक सज्जा की गई। कार्यक्रम में सुसज्जित थालियों से सामूहिक महाआरती, मिट्टी के दीपकों से दीपदान, रोशनी एवं पुष्प सजावट तथा प्रसाद वितरण किया गया। धार्मिक उल्लास के इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर भंवरलाल जनागल, सीईओ जिला परिषद राजवीर सिंह चौधरी, एएसपी राजेश चौधरी, एसडीएम विश्वजीत सिंह, डीएसपी हरिराम सोनी, प्रमुख जनप्रतिनिधिगण एवं प्रशासनिक अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु व आमजन शामिल हुए।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
