बारां/जयपुर। जयपुर के पूर्व सांसद रामचरण बोहरा ने शनिवार को सांगानेर स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बालोतरा के पचपदरा से एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी, जयपुर मेट्रो फेज-2 सहित लगभग ₹1.06 लाख करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की।

इस दौरान रामचरण बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी प्रदेश के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को नई गति प्रदान करेगी।







उन्होंने कहा कि जयपुर मेट्रो फेज-2 राजधानी के लाखों नागरिकों के लिए सुरक्षित, तेज और सुगम सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराएगा। इससे शहर में यातायात का दबाव कम होगा, आवागमन अधिक सुविधाजनक बनेगा तथा जयपुर के सुनियोजित शहरी विकास को नई दिशा मिलेगी।

रामचरण बोहरा ने कहा कि लगभग ₹1.06 लाख करोड़ की ये विकास परियोजनाएँ विकसित राजस्थान के संकल्प को मजबूती प्रदान करेंगी और प्रदेश को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाएँगी। उन्होंने विश्वास जताया कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में राजस्थान निरंतर प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story