बारां। सरकार राजस्थान के 123 शहरों में 24 घंटे बाजार खोलने की छूट देने का मन बना लिया है, जो कि स्वागत योग्य है। सरकार राजस्थान के 123 शहरों को 24 घंटे बाजार खोलने की तैयारी कर रही है, जिसके अंतर्गत बारां भी सम्मिलित है। सरकार के 24 घंटे बाजार खुलने से रात्रिकालीन साजो-समान, होटल-रेस्टोरेंट, चौपाटी, खाद्य पदार्थ सहित अन्य दैनिक जीवन की वस्तुओं का व्यापार बढ़ेगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

दो शिफ्टों में काम होने से बढ़ेगा रोजगार और अर्थव्यवस्था

व्यापार महासंघ अध्यक्ष योगेश कुमरा बाटा ने कहा कि "यदि ऐसा हो जाता है तो व्यापारी दो शिफ्टों में काम कर पाएगा, और दो शिफ्टों में काम होने से अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी एवं नए संस्थान खुलेंगे, सेवा व रिटेल क्षेत्र में नए व्यापार प्रारंभ होंगे, बड़े संस्थानों में नाइट शिफ्ट से अतिरिक्त स्टाफ की भी आवश्यकता होगी, जिससे सेवा-रोजगार क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या भी हल होगी।" उन्होंने कहा कि सरकार यदि इस प्रकार का निर्णय ले लेती है तो रात्रि में सुरक्षा हेतु पुलिस को पुख्ता इंतजाम अवश्य करने होंगे, उसके लिए भी सरकार प्रभावी योजना तैयार करेगी।

वैश्विक परिस्थितियों के बीच सकारात्मक कदम

दूसरी ओर सरकार के इस फैसले से व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है, क्योंकि वैश्विक स्तर पर देश का समूचा व्यापार युद्ध के कारण प्रभावित हो रहा है, ऐसी परिस्थितियों में राजस्थान सरकार का यह निर्णय सकारात्मक और स्वागत योग्य है। 24 घंटे दुकान खोलने वाले व्यापारियों को श्रम विभाग से एक अतिरिक्त लाइसेंस लेना होगा, उस लाइसेंस के बाद व्यापारी 24 घंटे दुकान खोल सकता है, ऐसे नियम राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए हैं, साथ ही कुछ शर्तें भी इसमें लागू की गई हैं।

व्यापारियों ने निर्णय का किया पुरजोर स्वागत

व्यापार महासंघ के पूर्व अध्यक्ष देवकीनंदन बंसल, ललित मोहन खंडेलवाल, वेद प्रकाश टक्कर, कलीम भाई बोहरा, सेन कुमार अदलकखा, कमलेश गोयल, राकेश जैन, मनीष लश्करी, विमल बंसल, महामंत्री कन्हैयालाल चित्तौड़ा, शंकरलाल महेश्वरी, नरेश नंदवाना, उपाध्यक्ष नरेश खंडेलवाल, कमलेश जैन, जगदीश बंसल, आनंद बंसल, भानू पोरवाल, संजय शर्मा, महेंद्र शर्मा, दिलीप चौबे, मनोज बाठला, कपिल पोरवाल, मनोज पिपलानी, पुनीत कुमरा, मनीष गर्ग, देवेंद्र अदलक्खा, यशवंत राठोर, आसिफ भाई, शशीकांत जैन, आदि व्यापारियों ने कहा कि अब व्यापारिक क्षेत्र को बढ़ावा मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि 24 घंटे बाजार खुलने से व्यापार की अर्थव्यवस्था सुधरने के पूरे-पूरे आसार हैं और इससे व्यापारियों की आय भी बढ़ेगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story