पिता की पुण्यतिथि पर बामला निवासी राहुल शर्मा ने 35वीं बार किया रक्तदान
शहीद राजमल मीणा जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान अभियान के तहत राहुल शर्मा ने पत्नी और माता के साथ पहुंचकर समाज को मानवीय सेवा का संदेश दिया।

शहीद राजमल मीणा जिला चिकित्सालय बारां में पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान करते राहुल शर्मा। साथ में उनकी माता सुमितादेवी शर्मा, पत्नी शिवानी शर्मा और अन्य परिजन मौजूद हैं।
रक्तदान को महादान की भावना से जोड़ते हुए बामला निवासी राहुल शर्मा ने अपने पिता स्वर्गीय सत्यनारायण शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर मानवीय संवेदनाओं का उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तकोष फाउंडेशन व समर्पण ब्लड डोनर की पहल पर चलाए जा रहे रक्तदान जागरूकता अभियान के तहत राहुल शर्मा ने माता सुमितादेवी शर्मा और पत्नी शिवानी शर्मा के साथ शहीद राजमल मीणा जिला चिकित्सालय बारां स्थित ब्लड सेंटर पहुंचकर एबी पॉजिटिव रक्तदान किया।
रक्तकोष फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अनिल मर्मिट ने बताया कि राहुल Sharma नियमित रक्तदाता हैं और अब तक 35वीं बार रक्तदान कर चुके हैं। पिता की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर उन्होंने समाज को मानव सेवा और रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
रक्तदान प्रक्रिया के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ मयंक शर्मा, सहर्ष शर्मा, गिरिश सुमन और अंशुल व्यास मौजूद रहे। रक्तदान के इस कार्य पर रक्तकोष फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष नन्दलाल केसरी, महिला प्रभारी पूजा मीणा जीरोद, ब्रांड एम्बेसडर संजय मेघवाल, उपाध्यक्ष सत्यनारायण मीणा, सचिव साजिद खान, प्रवक्ता मनीष महावर और संयोजक दुर्गा प्रसाद प्रजापति ने राहुल शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।
पिता की स्मृति में किया गया यह रक्तदान अभियान न केवल मानवता की मिसाल बना, बल्कि समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति सकारात्मक संदेश भी छोड़ गया।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
