विधायक राधेश्याम बेरवा की बारां-अटरू में जन संवाद यात्रा: ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
विधायक ने गऊघाट मंडल के विभिन्न गांवों का दौरा कर सड़क, पानी और बिजली जैसी बुनियादी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र के गऊघाट मंडल में आयोजित 'आपका विधायक आपके द्वार' कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते विधायक राधेश्याम बेरवा।
विधानसभा क्षेत्र बारां-अटरू में लगातार जारी “आपका विधायक आपके द्वार” जन संवाद यात्रा सोमवार को गऊघाट मंडल के विभिन्न गांवों में जनविश्वास और जनसमर्थन का सशक्त प्रतीक बनकर उभरी। आमजन से सीधे संवाद स्थापित करने की इस पहल के तहत ग्राम आमली हाड़ा, कराड़िया हाड़ा, कालबेलिया की टापरिया, धूमन, रामपुरिया, झाड़ोता, कनोटिया, नारायणपुरा, अचरावा, करजूना, बरखेड़ी, शेरगढ़ एवं कनवाड़िया में आयोजित जन संवाद कार्यक्रमों में ग्रामीणों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।
गांव-गांव पहुंचे विधायक राधेश्याम बेरवा का ग्रामीणों ने साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं जयघोषों के साथ आत्मीय स्वागत किया। महिलाओं, युवाओं, किसानों एवं बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी समस्याएं एवं मांगें विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने देवतुल्य जनता जनार्दन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जन संवाद यात्रा के दौरान कई गांवों में देर शाम तक लोगों की भीड़ बनी रही। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, चिकित्सा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व एवं कृषि से जुड़े विषय प्रमुखता से उठाए। विधायक राधेश्याम बेरवा ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के समाधान के निर्देश देते हुए कहा कि जनता को अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ें और हर व्यक्ति को समय पर राहत मिलनी चाहिए।
विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि “बारां-अटरू मेरा परिवार है और यहां की जनता की सेवा करना मेरा कर्तव्य है। मैं राजनीति को सत्ता नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम मानता हूं। प्रदेश की भजनलाल शर्मा सरकार अंत्योदय की भावना के साथ गांव, गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जन संवाद यात्रा का उद्देश्य केवल समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि गांव-गांव जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर विकास की गति को और तेज करना है।”
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विकास रथों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न विकास कार्यों के माध्यम से गांवों तक विकास पहुंचाया जा रहा है। सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और जहां भी किसी प्रकार की कमी रहेगी, वहां सरकार संवेदनशीलता के साथ समाधान करेगी।
यह जन संवाद यात्रा क्षेत्र में शासन-प्रशासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करते हुए विकास कार्यों को नई गति प्रदान करती नजर आई।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
