बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र में विधायक राधेश्याम बैरवा द्वारा संचालित “आपका विधायक आपके द्वार” जनसंवाद कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। शुक्रवार को गऊघाट मंडल क्षेत्र में आयोजित जनसंवाद यात्रा के दौरान विधायक ने विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया तथा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

जनसंवाद यात्रा की शुरुआत ग्राम झारखंड से हुई। इसके बाद विधायक राधेश्याम बैरवा खेड़ली नाहरिया, डडवाड़ा, बंबोरी, मोटूका, ऑटोन, खेड़ली डबका एवं भैंसड़ा सहित कई गांवों में पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं तथा अन्य स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से विधायक के समक्ष रखा।

विधायक ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र किया जाए तथा किसी भी ग्रामीण को सरकारी योजनाओं और मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि “आपका विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को मौके पर समझना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। जनसंवाद यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याओं को सीधे विधायक के समक्ष रखकर समाधान की अपेक्षा जताई।

भाजपा जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बताया कि इस अवसर पर गऊघाट मंडल अध्यक्ष योगेश गौतम, कवाई मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र हाड़ा, अटरू मंडल अध्यक्ष पवन नागर, दिलीप हडसेला, चन्द्रमोहन मेहता, पुष्पदयाल नागर, महावीर मोटीस, प्रकाश नागर, भेरूलाल बेरवा, बाबूलाल बैरवा, सुरेंद्र नागर, राजेंद्र नागर, महावीर वैष्णव, राधेश्याम शर्मा, छीतरलाल बेरवा, इंद्रराज नागर, छैलबिहार नागर, प्रदीप नागर, रोहित नागर, गोविंद यदुवंशी, महिपाल नागर, रघुवीर वैष्णव, ओम नागर एवं भूरसिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार किए जा रहे जनसंवाद कार्यक्रमों ने आमजन और जनप्रतिनिधियों के बीच सीधा संवाद स्थापित किया है। गऊघाट मंडल में आयोजित यह यात्रा स्थानीय समस्याओं के समाधान, प्रशासनिक जवाबदेही और ग्रामीण विकास को लेकर सरकार की सक्रियता का महत्वपूर्ण संदेश देकर संपन्न हुई।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story