बारां-अटरू: विधायक राधेश्याम बैरवा ने जन संवाद यात्रा के दौरान सुनी जनसमस्याएं
विधायक राधेश्याम बैरवा ने कटावर गांव में 12 करोड़ की सुरक्षा दीवार और परवन सिंचाई परियोजना समेत विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति साझा की।

बारां-अटरू के कटावर गांव में जन संवाद यात्रा के दौरान मंच से ग्रामीणों को संबोधित करते विधायक राधेश्याम बैरवा। मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार और अन्य पदाधिकारी उपस्थित हैं।
बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के संकल्प के साथ विधायक राधेश्याम बैरवा द्वारा निकाली जा रही 'जन संवाद यात्रा' गुरुवार को गऊघाट मंडल के कटावर गांव पहुंची। भीषण गर्मी और 48 डिग्री के तपते तापमान की परवाह किए बिना विधायक बैरवा घर-घर पहुंच रहे हैं, जहां कटावर में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने यात्रा का अभूतपूर्व एवं भव्य स्वागत किया। यात्रा का औपचारिक शुभारंभ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर, जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने पार्टी का ध्वज दिखाकर किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर, जगदीश मीणा, नंदलाल सुमन, यात्रा प्रभारी लक्ष्मीनारायण केरवालिया, भाजपा नेता संजीव भारद्वाज, बलराम नागर, भीम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी गोविंद सिंह चौहान, मुकेश केरवालिया, प्रधान मोरपाल सुमन, कैलाश शर्मा, निरंजन शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित नागर, कवाई मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र हाड़ा, शहर अध्यक्ष ओपी पारेता, देहात अध्यक्ष अमरदीप केदाहेड़ी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर नामा, लक्ष्मीनारायण नागर, इंद्रराज नागर और सत्यनारायण मित्तल सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने विधायक राधेश्याम बैरवा के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि वे इस प्रचंड तपिश में भी गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाकर अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की समस्याओं का निवारण कर रहे हैं। सिकरवार ने जोर देकर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत और वसुंधरा राजे की सरकारों ने जिस गरीब-कल्याण की परिपाटी को स्थापित किया था, उसे आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाया जा रहा है। विधायक राधेश्याम बैरवा ने अपने भावुक संबोधन में विधानसभा के प्रत्येक नागरिक और कार्यकर्ता को अपने परिवार का सदस्य बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह जन संवाद यात्रा मात्र एक राजनीतिक आयोजन नहीं, अपितु जनता और जनप्रतिनिधि के मध्य अटूट विश्वास और सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विकास कार्यों का ब्यौरा देते हुए बताया कि कटावर गांव में नदी पर लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य तीव्र गति से संचालित है।
विधायक बैरवा ने इस यात्रा की प्रेरणा का श्रेय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तथा सांसद दुष्यंत सिंह को दिया। परवन वृहद सिंचाई परियोजना के मुद्दे पर उन्होंने पिछली सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना के बजट में बाधाएं उत्पन्न कीं, किंतु वर्तमान भाजपा सरकार ने इसके लिए पर्याप्त वित्तीय प्रावधान सुनिश्चित कर क्षेत्र के किसानों के लिए समृद्धि के द्वार खोले हैं। जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा के अनुसार, यात्रा की कमान ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र नागर अटोन एवं गऊघाट मंडल अध्यक्ष योगेश गौतम ने संभाली। कटावर के पश्चात यह यात्रा बलदेवपुरा, अरण्याखेड़ा, मन्यागन, बिछालस, मेहला और होती हुई देर रात भोजूखेड़ी पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं से विधायक को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
इस व्यापक जनसंपर्क अभियान में ओबीसी मोर्चा संयोजक द्वारका प्रसाद प्रजापति, आईटी संयोजक जितेंद्र सिंह रहलाई, जिला प्रवक्ता भानु प्रताप रहलाई, गोविंद यदुवंशी, रामेंद्र हाड़ा, बद्रीप्रसाद मेघवाल, युवा नेता हेमंत मीणा रजपाली, मनीष धाकड़, हेमंत शर्मा, कुलदीप कीरपुरिया, सुरेंद्र बरखेड़ी, छीतरलाल बैरवा, राजेंद्र बैरवा, पुष्पदयाल नागर, भगवान् मोरवाल, गिरिराज नागर, रविंद्र नागर, रामकिशन नागर, भेरूलाल बैरवा, निशांत शर्मा, हंसु गुर्जर, विजय गोचर, देवकिशन डागर, मनीष शर्मा, मनीष गालव, हरीश गालव, मुरारी राठौर, प्रद्युमंन शर्मा, संजय दायमा, मुकेश गौतम तथा आशीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे। यह यात्रा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखने और सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रही है।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
