विधानसभा क्षेत्र बारां-अटरू में “जनता की समस्या, विधायक की जिम्मेदारी” संकल्प के साथ चल रहे “आपका विधायक आपके द्वार” जनसंवाद कार्यक्रम के तहत शनिवार को विधायक राधेश्याम बैरवा ने ग्राम उदपुरिया, रामपुरिया, कुंजेड़, मायथा, खेड़ली मांजर, निमोदा एवं मेरमा तालाब सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। भीषण गर्मी के बीच पेड़ों की छांव तले लगी चौपालों में विधायक ग्रामीणों के बीच बिना किसी प्रोटोकॉल और औपचारिकता के बैठे नजर आए, जहां उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।

गांवों में विधायक बैरवा का ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। कहीं साफा पहनाकर तो कहीं माल्यार्पण कर लोगों ने अपने जनप्रतिनिधि का अभिनंदन किया। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा एवं राजस्व से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

जनसंवाद कार्यक्रम की सबसे प्रमुख तस्वीर गांवों में पेड़ों की छांव तले लगी चौपालें रहीं। फर्श बिछाकर आयोजित बैठकों में विधायक बैरवा ग्रामीणों के बीच सहजता से बैठे और एक-एक समस्या को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं के समाधान की मांग रखते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने की बात कही।

इस अवसर पर विधायक बैरवा ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क, पेयजल, बिजली, सिंचाई, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ-साथ हर वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निकाली जा रही विकास रथ यात्राएं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का माध्यम बनी हैं, जिससे आमजन को योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ उनका लाभ भी समय पर मिल रहा है।

विधायक बैरवा ने कहा कि “आपका विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम का उद्देश्य केवल औपचारिक दौरा करना नहीं, बल्कि गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनका मौके पर समाधान करवाना है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप समय पर कार्य संपादित होने चाहिए।

जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष नंदलाल सुमन, मंडल अध्यक्ष योगेश गौतम, वीरेंद्र हाड़ा, सुरेंद्र नागर, प्रशांत पाटनी, हेमंत शर्मा, बद्रीप्रसाद मेघवाल, रामदयाल नागर, महावीर मोटीस, दिलराज गुर्जर, दीपक यादव, भारत नागर, चंद्रमोहन गुर्जर, प्रद्युम्न शर्मा, प्रकाश नागर, इंद्रराज नागर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। जनसंवाद कार्यक्रम ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधि और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हुए स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद को और मजबूत किया।

मेटा डिस्क्रिप्शन:

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story