विधायक राधेश्याम बैरवा ने विधानसभा में उठाया किसानों के मुआवजे का मुद्दा
बारां-अटरू विधायक ने नियम 295 के तहत अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए राहत मांगी और लंबित भुगतान प्रक्रिया को सरल कर जल्द पूरा करने का आग्रह किया।

राजस्थान विधानसभा सत्र के दौरान बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा ने खरीफ 2025 में अतिवृष्टि से हुए फसल खराबे के शेष भुगतान के लिए विशेष उल्लेख प्रस्ताव रखा।
शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा मे बाराॅं-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा द्वारा राजस्थान विधानसभा के विशेष उल्लेख के प्रस्ताव के माध्यम नियम 295 के अन्तर्गत प्रस्ताव के माध्यम से सदन मे विधानसभा के किसानों की फसल खराबे के मुआवजे का मुद्दा उठाया गया।
अतिवृष्टि से नुकसान और सरकार का आभार
इस दौरान विधायक ने बताया कि —
"मैं बारा-अटरू सहित जिले के किसानों से जुड़े एक अत्यन्त महत्वपूर्ण विषय पर सदन का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ। खरीफ वर्ष 2025 मे अतिवृष्टि एवं प्राकृितक आपदाओं के कारण जिले के हजारों किसानों की फसल नष्ट हुईं।"
विधायक ने आगे कहा कि —
"ऐसे कठिन समय मे राज्य सरकार द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए जिले के 1 लाख 42 हजार किसानों के लिए 100 करोड़ से अधिक का कृिष आदान अनुदान स्वीकृत किया गया, इसके लिए मे मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री का हदय से आभार व्यक्त करता हूँ।"
मुआवजे की स्थिति और किसानों का विश्वास
विधायक राधेश्याम बैरवा ने सदन को अवगत कराया कि —
"यह सदन के लिए संतोष का विषय है कि बड़ी संख्या मे किसानों के खाते मे मुआवजे की रािश पहुँच चुकी है और भुगतान की प्रक्रिया लगातार प्रगति पर है।"
इससे किसानों को संबल मिला है और सरकार के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हुआ है।
शेष किसानों के भुगतान हेतु मांग
हालाँकि, विधायक ने उन किसानों की समस्याओं को भी प्रमुखता से रखा जिनका भुगतान अभी बकाया है। उन्होंने कहा कि —
"मैं सरकार का ध्यान उन शेष किसानों की ओर भी आकृष्ट कराना चाहता हूॅ जिनका डेटा अभी डी0एम0आई0एस0 पोर्टल पर अपलोड न हो पाने या अन्य तकनीकी कारणों से भुगतान लंबित है।"
"ऐसे किसानों के लिए भी शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर, दस्तावेजों को सरल बनाते हुए उन्हे अनुदान का लाभ दिलाया जाऐ।"
मुख्यमंत्री के किसान हितैषी दृष्टिकोण और कुशल नेतृत्व मे मुझे पूर्ण विश्वास है कि शेष किसानों को भी शीघ्र मुआवजा प्राप्त होगा और कोई भी पात्र किसान वंंचित नही रहेगा।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
