बारां। भारतीय संस्कृति में पुरुषोत्तम मास का विशेष आध्यात्मिक महत्व माना गया है, जिसे सेवा और भक्ति का सर्वश्रेष्ठ समय कहा जाता है। इसी पावन अवधि में धर्म और समाज सेवा के संकल्प को आत्मसात करते हुए अखिल भारतीय अग्रवाल महिला जिला संगठन, बारां की सदस्यों ने एक अनुकरणीय पहल की है। संगठन की महिलाओं ने कौशल्या गौशाला में पहुंचकर मूक पशुओं की सेवा की और उन्हें गुड़ एवं हरा चारा खिलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए जिला अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने कहा कि भारतीय परंपरा में गौ-सेवा को सर्वोपरि माना गया है। पुरुषोत्तम मास में किए गए धार्मिक कार्यों और सेवा का फल अनंत गुना होता है, जो न केवल आत्मिक शांति प्रदान करता है, बल्कि लोक कल्याण का मार्ग भी प्रशस्त करता है। संगठन की महामंत्री मधु गोयनका ने इस सेवा कार्य के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अग्रवाल महिला संगठन निरंतर सामाजिक और धार्मिक दायित्वों का निर्वहन करता आ रहा है। गौ-सेवा का यह प्रयास समाज में करुणा, संवेदना और सनातन संस्कारों को पोषित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

गौशाला परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने बड़ी श्रद्धा के साथ गायों को आहार प्रदान किया। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने गौमाता की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और लोक कल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना भी की। कार्यक्रम की सफलता में चंचल मित्तल, अर्चना गुप्ता, रजनी गोयल, चंदा सिंघल, सुशीला बंसल, श्वेता अग्रवाल, शीला सिंघल (नमक वाली), उषा निरंजन गोयल, अनीता मंगल, बबली गोयल, हेमलता गर्ग और आशा गोयल सहित अन्य सदस्याओं की सक्रिय सहभागिता रही। आयोजन के अंत में संगठन की समस्त महिलाओं ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल धार्मिक निष्ठा का प्रतीक बना, बल्कि समाज में जीव-दया और परोपकार की भावना को भी पुष्ट किया।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story