भीषण गर्मी के बीच निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर पंजाबी समाज ने सेवा और परोपकार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राहगीरों एवं यात्रियों के लिए शीतल पेय वितरण का आयोजन किया। समाज द्वारा चारमूर्ति चौराहा पर विशेष स्टॉल लगाकर लोगों को केसरिया ठंडाई, फल-फ्रूट का जूस एवं ठंडा पानी उपलब्ध कराया गया, जिससे गर्मी से राहत पाने वालों की बड़ी संख्या ने लाभ उठाया।

पंजाबी समाज के अध्यक्ष योगेश कुमरा बाटा ने बताया कि समाज द्वारा प्रत्येक वर्ष निर्जला एकादशी के अवसर पर सेवा कार्य आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में इस वर्ष भी चारमूर्ति चौराहा पर शीतल पेय वितरण केंद्र स्थापित किया गया। इस दौरान बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा शहर से गुजरने वाले यात्रियों और राहगीरों को केसरिया ठंडाई, जूस और ठंडा पानी वितरित किया गया।

कार्यक्रम में समाज के संरक्षक अशोक बत्रा, रामचंद्र झाम्ब, सेन कुमार अदलक्खा, रमेश गेरा (साबुन), पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा, रमेश गेरा (मुन्ना), महेंद्र पिपलानी, महासचिव गुलशन अदलक्खा, रितेश कोहली, राजेंद्र डंग, प्रवक्ता सुरेंद्र पिपलानी, लक्ष्य पिपलानी, अजय खत्री, राजेंद्र गेरा, लोकेश गेरा, पवन अरोड़ा, समीर गेरा, लीलाधर झाम्ब, गुंजन झाम्ब, हंसराज खत्री, लाजपत अरोड़ा, मनोज पिपलानी, भारत सोनू पिपलानी, गोपी नरेश अदलक्खा सहित समाज के अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष प्रीती अरोड़ा, वैशाली अदलक्खा, निधि गेरा, सोनिया अदलक्खा, अध्यक्ष मीना पिपलानी, ज्योति गेरा, पूनम गेरा, सुषमा खत्री, रीटा अदलक्खा, रेखा कालरा, मोना पिपलानी, सुदेश पिपलानी और अंजू पिपलानी सहित महिला सदस्यों ने भी सेवा कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

समाज के प्रवक्ता सुरेंद्र पिपलानी ने बताया कि धार्मिक एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े इस आयोजन में महिला-पुरुषों के साथ-साथ युवा वर्ग तथा बालक-बालिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्जला एकादशी के अवसर पर आयोजित यह सेवा कार्य सामाजिक एकजुटता, जनकल्याण और मानवीय संवेदनाओं का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story