बारां। बैशाखी पर्व के उपलक्ष मे पंजाबी समाज सेवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर 12 अप्रैल रविवार कों आयोजित किया जाएगा। पंजाबी समाज बारां द्वारा बैसाखी की मंगल कामनाओं के साथ सभी कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जिसमें सभी समाज बंधु एवं माता बहने व बच्चों कों भी आमंत्रित कीया गया है।

धार्मिक अनुष्ठान एवं रक्तदान का कार्यक्रम

रविवार को प्रातः 7:00 बजे रामायण पाठ प्रारंभ होगा, तत्पश्चात प्रातः 10:00 बजे से रक्तदान शिविर राधा कृष्ण मंदिर हॉस्पिटल रोड में आयोजित किया गया है। प्रवक्ता सुरेंद्र पिपलानी ने बताया कि प्रातः 10:00 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन होगा एवं रामायण पाठ, रक्तदान शिविर एवं क्रिकेट मैच की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। समाज के अध्यक्ष योगेश कुमरा बाटा ने बताया कि "थैलीसीमिया के रोगियों की आवश्यकता एवं ब्लड बैंक मे रक्त की कमी को देखते हुए समाज द्वारा रक्तदान शिविर अर्जित किया गया है।"

खेलकूद प्रतियोगिता और शाम का आयोजन

शाम 7:00 क्रिकेट मैच चल जाएगा। प्रवक्ता सुरेंद्र पिपलानी के अनुसार शाम 7:00 बजे ईडन गार्डन मांगरोल बायपास रोड पर समाज की टीमों द्वारा क्रिकेट मैच का आयोजित किया गया है। अध्यक्ष बाटा ने बताया कि रक्तदान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है, उन्होंने समाज के बंधुओं से अपील की गई है कि वह आधिकारिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें।

समाज के प्रबुद्धजनों की विशेष अपील

पंजाबी समाज अध्यक्ष योगेश कुमरा बाटा, महासचिव गुलशन आदलकखा, मुकेश कुमरा, विजय पिपलानी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र डंग, पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र झाम्ब, पदम पिपलानी, महेंद्र पिपलानी, नरेंद्र बत्रा, महेश झाम्ब, लाजपत अरोड़ा, हंसराज खत्री, मनोज बाठला, समीर पिपलानी, समीर गेरा, लोकेश गेरा, सुनील पिपलानी, लक्ष्य पिपलानी, मनोज पिपलानी, ललित गेरा, अविनाश डंग, शालू गेरा, महिला मंडल अध्यक्ष मीना सोनू पिपलानी, सोनिया अदलक्खा, मीना नरेश पिपलानी, रेखा कालरा, बिंदिया कालरा, रेखा बठला, कोमल पिपलानी, अंजू पिपलानी सहित आदि सदस्यों ने अपील की है कि समाज बंधु, माताएँ -बहिनें अधिक से अधिक संख्या मे पधार कर रक्तदान कर पुण्य के भागीदार बने, रक्तदान महादान के लक्ष्य को लेकर पंजाबी समाज रक्तदान के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करेगा।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story