राजेंद्र शर्मा, बारां।

समस्त पंजाबी-खत्री सभा के तत्वावधान में पंजाबी महिला मंडल गठन को लेकर एक अति महत्वपूर्ण बैठक झालावाड़ में सम्पन्न हुई।


अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन

बैठक में पंजाबी सेवा समिति झालावाड़ के अध्यक्ष जितेंद्र भाटिया, सचिव विश्वनाथ सच्चर व उपाध्यक्ष नीलम भाटिया द्वारा निम्नलिखित अतिथियों का बहुत ही आत्मीयता से स्वागत किया गया:

  • श्रीमती सोनिया अदलक्खा (प्रदेश अध्यक्ष, समस्त पंजाबी-खत्री सभा)
  • श्रीमती रीटा अदलक्खा (सहसचिव, पंजाबी महिला मंडल बारां)
  • श्रीमती सुशीला पिपलानी (उपाध्यक्ष)
  • श्रीमती रमा अदलक्खा (उपाध्यक्ष)

साथ ही श्रीमती नीलम भाटिया, पूजा भाटिया, अनिता भाटिया व निर्मला भाटिया द्वारा अभिनंदन किया गया।


मंडल गठन की प्रक्रिया एवं उद्देश्य

इस बैठक में सभी सदस्यों ने पंजाबी महिला मंडल के गठन की जानकारी साझा किया तथा सभी के आग्रह पर झालावाड़ में पंजाबी महिला मंडल के गठन की सम्पूर्ण जानकारी दी गई।

"मंडल के गठन की प्रक्रिया, उद्देश्य, कार्यक्रमों की योजना, मंडल शुल्क, महिला मंडल कार्यकारिणी, आपसी समन्वय, भेदभाव रहित मंडल व हर वर्ग को महत्व व हर उम्र से सदस्यों का चयन आदि महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान की गई।"

साथ ही समाज के महिला पुरुष व बच्चों आदि को सामाजिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। बैठक में महिला मंडल के निर्माण व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, महिलाओं के उत्थान व उनकी समाज में सहभागिता पर जोर दिया गया।


आगामी योजना एवं उपस्थिति

जानकारी दी गई कि होली मिलन समारोह पर अधिकारिक रूप से वृहद स्तर पर बैठक का आयोजन कर महिला मंडल अध्यक्ष व कार्यकारिणी गठित की जाएगी। बैठक में महिला मंडल गठन के प्रति सभी महिलाओं का उत्साह देखा गया।

बैठक में उपस्थित सदस्य:

  • मनीषा नय्यर, पूजा भाटिया, आंचल भाटिया
  • नीलम भाटिया, चंचल भाटिया, अनिता भाटिया
  • दीक्षा नय्यर, निर्मला भाटिया, नीलिमा भाटिया, पूर्णिमा भाटिया
Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story