बारां। समस्त पंजाबी खत्री सभा की जिला कार्यकारिणी का गठन सर्व सहमति से किया गया। समस्त पंजाबी खत्री सभा की राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष (महिला) सोनिया अदलक्खा ने बताया कि एक निजी हाल में समस्त पंजाबी खत्री सभा की जिला कार्यकारिणी गठन करने के लिए एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई जिसमें समस्त पंजाबी खत्री सभा बारां की जिला अध्यक्षा रेखा कालरा के द्वारा जिला कार्यकारिणी घोषित कर सब सदस्यों का सम्मान किया गया।

नवीन कार्यकारिणी का विस्तार एवं पदाधिकारियों का स्वागत

नवीन कार्यकारिणी में सचिव पद हेतु रीटा अदलक्खा, कोषाध्यक्ष हेतु हर्षा कुमरा, प्रवक्ता अंजना अरोड़ा, वरिष्ठ संरक्षक सीमा गेरा, उपाध्यक्ष सुशीला पिपलानी, आशा बाटला, सोनिया गेरा व नीतू गेरा को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

सभा के उद्देश्य एवं सामाजिक संकल्प

समस्त पंजाबी खत्री सभा का प्रमुख उद्देश्य समस्त पंजाबी समाज को एकजुट करना, समाज में समानता का व सौहार्द का वातावरण बनाए रखना व समाज को विकसित एवं जागृत करना है। "समाज की महिलाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना अतिआवश्यक कार्य है।" जिला कार्यकारिणी ने समाज की महिलाओं के लिए नवीनतम आयोजन व कार्यक्रम करते रहने का संकल्प लिया।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story