समस्त पंजाबी खत्री सभा की बैठक: बारां में जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न
राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सर्वानंद आर्य की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ और महिला दिवस पर समाज की महिलाओं को सम्मानित किया गया।

बारां में आयोजित समस्त पंजाबी खत्री सभा की बैठक के दौरान शपथ लेते नवनियुक्त पदाधिकारी और उपस्थित राष्ट्रीय व प्रादेशिक नेतृत्व।
बारां। कैला देवी मैया की पावन धरती पर समस्त पंजाबी खत्री सभा (रजिस्टर्ड) की एक महत्वपूर्ण बैठक का गरिमामयी आयोजन संपन्न हुआ। इस विशेष बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सर्वानंद आर्य द्वारा की गई। प्रदेश प्रवक्ता नयन कालरा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक की संपूर्ण व्यवस्था राष्ट्रीय प्रचारक गुलशन नागी द्वारा व राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष संजीव तलवार व राजस्थान प्रदेश अध्यक्षा सोनिया अदलक्खा के दिशा-निर्देशानुसार सुनिश्चित की गई थी।
वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
बैठक के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशील अरोड़ा, प्रवीण नागपाल, प्रदेश सचिव प्रवीण गुलाटी व सुरेंद्र शर्मा बयाना जिला अध्यक्ष सहित कोटा जिला अध्यक्ष नीरज विज की सक्रिय उपस्थिति रही। इस महत्वपूर्ण बैठक में पंजाबी समाज को एकजुट करने, जाति खत्री, भाषा पंजाबी और पंजाबी समाज को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रहा।
बारां जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण
बारां जिला अध्यक्ष महेन्द्र पिपलानी व जिला अध्यक्षा रेखा कालरा ने बताया कि बैठक में नवनिर्वाचित बारां जिले की कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ लेने वालों में बारां जिला सचिव समीर गेरा, ललित बत्रा (अंता अध्यक्ष), पवन अदलक्खा (अंता महिला अध्यक्षा), रीटा अदलक्खा (जिला सचिव), हर्षा कुमरा (जिला कोषाध्यक्ष) और अंजना अरोड़ा (जिला प्रवक्ता) शामिल रहे। महिला दिवस के शुभ अवसर पर सभी उपस्थित महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा केक कटिंग और सेलिब्रेशन के साथ उत्साहवर्धन किया गया।
समाज की एकजुटता और सहभागिता
आयोजन में महिलाओं ने अति उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य आशा अरोड़ा, सुमन नागी, बयाना जिला अध्यक्षा मनीषा शर्मा, प्रियंका अदलक्खा, सुशीला पिपलानी, आशा बाटला, रमा पिपलानी, सुदेश अदलक्खा, चन्दर अदलक्खा, सुदेश मुंजाल, कोमल अदलक्खा, जया अदलक्खा, माधुरी अदलक्खा, यथार्थ अदलक्खा व समर्थ अदलक्खा उपस्थित रहे। बैठक के अंत में समाज के उत्थान हेतु संकल्प लिया गया कि "समाज की एकजुटता ही हमारी असली शक्ति है और हमें अपनी पंजाबी संस्कृति व खत्री पहचान को अक्षुण्ण रखना है।"

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
