आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया 6 मई बुधवार को अन्ता विधानसभा क्षेत्र के अन्ता एवं सीसवाली कस्बे में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस पहल के तहत क्षेत्रीय नागरिकों को सीधे जनप्रतिनिधि के समक्ष अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याएं रखने का अवसर मिलेगा, जिससे समाधान प्रक्रिया को गति दी जा सके।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधायक भाया 06 मई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक अन्ता स्थित श्रीकृष्णा मैरिज गार्डन, रावण जी के चौक के पास उपस्थित रहकर आमजन की समस्याएं सुनेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 3.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक सीसवाली में मांगरोल रोड स्थित नायरा पेट्रोल पम्प के पास श्रीगिरिराज धरण होटल एण्ड रिसोर्ट में जन सुनवाई करेंगे।

जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के नागरिक अपनी विभिन्न समस्याएं सीधे विधायक के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे, जिससे समस्याओं का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

यह जनसुनवाई कार्यक्रम आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान को नई गति मिलने की संभावना है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story