आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण को लेकर अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया ने बुधवार को अन्ता विधानसभा क्षेत्र के अन्ता एवं सीसवाली कस्बों में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को दूरभाष पर आवश्यक निर्देश जारी किए।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधायक प्रमोद जैन भाया प्रातः अन्ता स्थित श्रीकृष्णा मैरिज गार्डन, रावण जी के चैक के पास पहुंचे, जहां उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित आमजन की समस्याएं सुनीं। इसके पश्चात वे दोपहर में सीसवाली पहुंचे, जहां सीसवाली में मांगरोल रोड स्थित श्री गिरिराज धरण होटल एण्ड रिसोर्ट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों ने बिजली, पानी, सड़क, राजस्व एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक भाया ने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर इन समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। साथ ही गंभीर मामलों में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता है तथा जनसुनवाई जैसे कार्यक्रम जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच सीधे संवाद का सशक्त माध्यम हैं। विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त सभी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

जनसुनवाई के दौरान कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

यह जनसुनवाई कार्यक्रम क्षेत्र में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासनिक सक्रियता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story