प्रमोद जैन भाया के नेतृत्व में कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात
बारां व झालावाड़ के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों ने जयपुर में अशोक गहलोत और डोटासरा के साथ पंचायती राज चुनाव की रणनीति साझा की।

जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा करते अंता विधायक प्रमोद जैन भाया व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष।
बारां। पूर्व मंत्री व अंता विधायक प्रमोद जैन भाया के नेतृत्व में बारां व झालावाड़ के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों ने जयपुर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य प्रदेश स्तरीय नेताओं से मुलाकात की और आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का जयपुर आगमन और स्वागत
- छीपाबड़ौद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मूलचंद शर्मा ने बताया कि बारां जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा उदपुरिया एवं झालावाड़ जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर की नियुक्ति के पश्चात धन्यवाद देने जयपुर पहुंचे थे।
- नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी आदि प्रदेश स्तरीय कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर व्यापक चर्चा की।
पंचायती राज चुनाव हेतु विशेष रणनीति
इस दौरान विधायक चेतन पटेल, विधायक सी एल प्रेमी, छबड़ा के पूर्व विधायक कारण सिंह राठौड़ ने भी प्रदेश नेताओं से मुलाकात की। प्रमोद जैन भाया ने पंचायती राज चुनाव में जीत के लक्ष्य को लेकर विशेष रणनीति के साथ प्रदेश स्तरीय नेताओं को व्यापक योजना से अवगत कराया।
उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
इस अवसर पर निम्नलिखित कार्यकर्ता उपस्थित रहे:
- मांगरोल नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन कौशल सुमन
- घनश्याम नागर
- ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप
- सीसवाली नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन इदरीश भाई
- कशिश नागर, रवि मीणा सहित आदि कांग्रेस कार्यकर्ता
जीत का संकल्प और आगामी दिशा-निर्देश
अंता विधायक प्रमोद जैन भाया ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित इत्यादि नेताओं के साथ आगामी पंचायती राज चुनाव के संदर्भ में गहन चर्चा की।
"इन चुनाव में जीत के लक्ष्य को निर्धारित किया जाकर रणनीति बनाकर कार्यकर्ताओं को निर्देशित एवं सक्रिय बनाने का संकल्प भी दोहराया।"
नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया के नेतृत्व में जयपुर पहुंचे। अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली, सीपी जोशी सहित इत्यादि नेताओं से की मुलाकात। पंचायती राज चुनाव पर की व्यापक चर्चा, भाया ने जीत के लक्ष्य को लेकर रणनीति बनाई।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
