बारां।

विधायक प्रमोद जैन भाया द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर आगामी 11 फरवरी को राजस्थान प्रदेश के घोषित किए जाने वाले बजट में अन्ता विधानसभा क्षेत्र के लिए अधिक से अधिक बजट घोषणाएं करने की मांग की गई है।


बजट और उप-चुनाव का संदर्भ

कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि आगामी 11 फरवरी 2026 को राज्य का बजट विधानसभा में पेश किया जाना है। मुख्यमंत्री हाल ही में सम्पन्न हुए अन्ता विधानसभा उप चुनाव के दौरान अंता एवं मांगरोल में 2 बार भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार प्रसार करने आए थे तथा उनके द्वारा रोड शो भी किए थे।

मंच पर उनके साथ-साथ इस क्षेत्र से कई बार सांसद रही व राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधराराजे मौजूद थीं। वर्तमान सांसद दुष्यंत सिंह भी वहां उपस्थित थे। गत लगभग 4 दशकों से इस क्षेत्र की जनता ने लगातार भाजपा के सांसद जिताएं हैं।

आम मतदाताओं ने चुनावी मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री ने भजनलाल को इस क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बताया था, जिस पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कई प्रारंभ किए जा चुके कार्यों के बारे में जनता को बताया व आगे के विकास के लिए कई घोषणाएं की, जिसकी खबरें समाचार पत्रों में भी प्रकाशित भी हुई थी।


विकास के मुख्य आयाम

अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया ने अपने पत्र में बताया कि अन्ता विधानसभा क्षेत्र बारां जिले का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है जहां पर आजीविका का मुख्य साधन कृषि है।

"यदि इस क्षेत्र में नहरों के तंत्र का सुदृढीकरण हो जाए, सड़कों का जाल बिछ जाए और बिजली तंत्र मजबूत हो जाए तो औद्योगिक विकास के नये आयाम स्थापित हो सकते हैं।"

मुख्यमंत्री से मांग और वादों का स्मरण

भाया ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से उनके द्वारा जो घोषणाएं उप चुनाव के समय अन्ता विधानसभा क्षेत्र की जनता से की थी, जो कार्य सार्वजनिक मंच पर उनके द्वारा नोट किए थे और जिन कार्यों की अन्ता विधानसभा क्षेत्र की जनता को भारी आवश्यकता महसूस होती है, उन कार्यों को बजट में शामिल करने का आग्रह किया है।

भाया ने मांग की है कि मुख्यमंत्री द्वारा किए गए वायदे अनुसार वर्ष 2026 के बजट में इन कार्यों को सम्मिलित कर अन्ता विधानसभा क्षेत्र की जनता को अधिक से अधिक राहत प्रदान की जाए।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story