बारां: अंता विधायक प्रमोद जैन भाया ने रोडवेज बस सेवा शुरू करने के लिए लिखा पत्र
विधायक भाया ने बारां से सीसवाली वाया मांगरोल मार्ग पर बस सेवा बंद होने से छात्रों और किसानों को हो रही परेशानियों को देखते हुए आरएसआरटीसी मुख्य प्रबंधक को पत्र भेजा।

बारां। पूर्व मंत्री एवं अंता विधायक प्रमोद जैन भाया ने क्षेत्रवासियों की प्रमुख समस्या को गंभीरता से लेते हुए बारां से सीसवाली वाया मांगरोल रोडवेज बस सेवा को पुनः प्रारम्भ करवाने हेतु राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के मुख्य प्रबन्धक को पत्र प्रेषित किया है।
आमजन और विद्यार्थियों की बढ़ती मुश्किलें
विधायक भाया ने बताया कि क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान अंता विधानसभा क्षेत्र के अनेक नागरिकों, विद्यार्थियों, किसानों एवं आमजन ने उक्त बस सेवा बंद होने से हो रही समस्याओं से अवगत कराया। वर्तमान में इस महत्वपूर्ण मार्ग पर रोडवेज बस सेवा संचालित नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा उन्हें निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे समय एवं आर्थिक भार दोनों में वृद्धि हो रही है।
क्षेत्र की जीवनरेखा है यह मार्ग
उन्होंने कहा कि "बारां से सीसवाली वाया मांगरोल मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा के समान है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग शिक्षा, रोजगार, कृषि कार्य एवं अन्य आवश्यकताओं के लिए आवागमन करते हैं। इस मार्ग पर बस सेवा का संचालन अत्यंत आवश्यक है।" विधायक भाया ने यह भी उल्लेख किया कि इस सम्बन्ध में पूर्व में भी दिनांक 06.02.2026 को पत्र के माध्यम से निवेदन किया जा चुका है, किन्तु अब तक बस सेवा प्रारम्भ नहीं होने से क्षेत्रवासियों में निराशा है।
शीघ्र सेवा बहाली की पुरजोर मांग
उन्होंने मुख्य प्रबन्धक से पुनः जनहित को प्राथमिकता देते हुए उक्त बस सेवा को अतिशीघ्र प्रारम्भ किए जाने की मांग की है ताकि क्षेत्र के लोगों को सुगम, सुरक्षित एवं सस्ती परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
